{"_id":"688cc8efeeb93c71060cc231","slug":"akhilesh-said-the-government-s-new-order-on-the-merger-of-schools-is-a-victory-for-pda-pathshala-it-is-a-mo-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले: स्कूलों के विलय पर सरकार का नया आदेश पीडीए पाठशाला की जीत, यह भाजपा की नैतिक हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले: स्कूलों के विलय पर सरकार का नया आदेश पीडीए पाठशाला की जीत, यह भाजपा की नैतिक हार
Fri, 01 Aug 2025 07:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:32 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: बेसिक शिक्षा मंत्री के द्वारा बीते दिनों स्कूलों के विलय पर सरकार द्वारा जारी किए गए संशोधित आदेश पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कोई नहीं छीन सकता। प्राइमरी स्कूलों को बंद करने जा रही भाजपा सरकार का नया फरमान उसकी शिक्षा विरोधी नीति की नैतिक हार है। यह पीडीए पाठशाला आंदोलन की जीत है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने आठ साल में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार साजिश के तहत पीडीए और गरीबों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। समाजवादी लोग भाजपा की शिक्षा विरोधी षड्यंत्रकारी नीति को सफल नहीं होने देंगे। हम बच्चों के शिक्षा के अधिकार को किसी को छीनने नहीं देंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में समाजवादियों की ओर से शुरू की गई पीडीए पाठशाला को छात्रों और अभिभावकों से मिल रहे भारी जनसमर्थन से भाजपा सरकार घबरा गई है। इसी के चलते सरकार बैकफुट पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज को पीछे ले जाना चाहती है। तरह-तरह के अवरोध खड़ा कर बच्चों को शिक्षा से दूर कर रही है। समाजवादी पार्टी इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन