फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said - State's transport system is in ruins, leave your house with confidence, Sanjay attacked Yogi-M

अखिलेश बोले: प्रदेश की यातायात व्यवस्था ध्वस्त, अपने भरोसे घर से निकलें, संजय ने किया योगी-मोदी पर हमला

Sun, 20 Oct 2024 10:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Oct 2024 10:37 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने अलग-अलग विषयों पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। 

विज्ञापन
Akhilesh said - State's transport system is in ruins, leave your house with confidence, Sanjay attacked Yogi-M
आप सांसद संजय सिंह व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देशभर में सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही हैं, यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की यातायात व्यवस्था ध्वस्त है, जनता से आग्रह किया कि अपने भरोसे ही घर से निकलें और खुद को व अपने बच्चों को सड़क के खतरों से आगाह करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में यातायात नियमों का पालन नहीं, दोहन होता है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सड़कों के गड्ढे भरने के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। बजट की लूट चल रही है। उन्होंने तंज कसा कि मुख्यमंत्री तटस्थ हैं उन्हें बुलडोजर के अलावा किसी और वाहन से कोई मतलब नहीं है। ऐसे कई और कारण हैं जिनकी वजह से उत्तर प्रदेश की गाड़ी लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रही है।

विज्ञापन


मोदी-योगी खुद को मानते हैं सुप्रीम कोर्ट से ऊपर : संजय सिंह
बहराइच में विजयदशमी के दिन हुई हिंसा के बाद 23 मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई होनी है, जिसके लिए सभी मकानों, दुकानों को खाली करने का आदेश दिया गया है। इस मामले पर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि एक घर या दुकान बनाने में गरीब आदमी को कितनी मुश्किल होती है, इसका अंदाजा बीजेपी की डबल इंजन सरकार को नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोज़र पर रोक लगाई है, लेकिन मोदी-योगी खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मानते हैं। सुप्रीम कोर्ट को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन


पीसीएस और समीक्षा अधिकारी की परीक्षा एक दिन में कराई जाए : वंशराज
आप ने छात्रों के समर्थन में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग से होने वाली समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और यूपी पीसीएस की परीक्षा को एक दिन में ही आयोजित करने की मांग की है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा कि जिस देश में एक राष्ट्र एक चुनाव की बात हो रही हो वहीं उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार होने के बाद भी एक दिन में लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा नहीं हो पा रहा है? क्या मेधावी छात्रों के लिए सरकार और आयोग फिर से कोई चालबाजी करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed