{"_id":"603d0b3626dd2728101d46c6","slug":"akhilesh-said-sports-will-be-promoted-further-when-sp-government-comes-meeting-the-great-khali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले - सपा की सरकार आने पर खेलों को और बढ़ावा दिया जाएगा, द ग्रेट खली से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले - सपा की सरकार आने पर खेलों को और बढ़ावा दिया जाएगा, द ग्रेट खली से की मुलाकात
Mon, 01 Mar 2021 09:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
द ग्रेट खली से मिलते अखिलेश और उनके बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में सोमवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से डब्लू डब्लू ई रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने भेंट की। खली ने कहा कि सोशलिस्ट नेता अखिलेश यादव के करिश्माई व्यक्तित्व और ऊर्जा को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता है। वे सभी मायनों में सच्चे नेता हैं। खली ने समाजवादी पार्टी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खेल और जिमनास्ट से जुड़े प्रतिभाशाली नौजवानों को बेहतर अवसर प्रदान किया है। लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये खली ने सपा कार्यालय आकर अपने अनुभव साझा किए।
अखिलेश यादव ने कहा खेल-खिलाड़ी के प्रति समाजवादी पार्टी में सम्मान की भावना है। समाजवादी पार्टी की सरकार में खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें आर्थिक मदद भी उदारता पूर्वक दी गई थी। प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान ‘यशभारती‘ से भी खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया। 2022 के चुनावों के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर खेलों को और ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा।