फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: Sold reserved land for army in Ayodhya, everyone from officer to leader became property dealer

अखिलेश यादव ने कहा : अयोध्या में सेना के लिए रिजर्व जमीन बेच दी, अधिकारी से लेकर नेता तक बने प्रापर्टी डीलर

Fri, 13 Sep 2024 10:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Sep 2024 10:31 AM IST
सार

इंजीनियर संतोष कुमार की हत्या के बाद उनके पिता ने सपा के मंच पर कहा कि सुबह सुबह कुछ लोग आए। नाक और मुंह में टेप लगा दिया। बेल्ट से हाथ बांध दिए और निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन
Akhilesh said: Sold reserved land for army in Ayodhya, everyone from officer to leader became property dealer
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने मिलकर अयोध्या को लूट लिया। अयोध्या से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ‘पवन‘ द्वारा द्वारा जमीनों की रजिस्ट्रियों का ब्यौरा सौंपने के बाद सपा अध्यक्ष ने कहा कि सेना का युद्धभ्यास वाली जमीन की प्लाटिंग हो रही है। वह अयोध्या से आए किसानों और वहां के लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अयोध्या में भाजपा नेता वेद प्रकाश गुप्ता और सीपी शुक्ला पर प्रापर्टी डीलिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ग्राम सभा को सेना के युद्धाभ्यास के लिए बाहर कर दिया। अब 13 ग्राम सभा के जमीन भी सेना से बाहर करने की तैयारी है। किसान से जमीन कौड़ियों के भाव खरीदकर महंगे दाम पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद रेल लाइन का एलाइनमेंट बदल दिया गया। पहले खाली जमीन से रेल लाइन जा रही थी लेकिन ये जमीन महर्षि योगी ट्रस्ट ने खरीद ली।। इस ट्रस्ट से नेताओं और प्रमुख सचिव से लेखपाल तक ने सस्ते में जमीन खरीदी। इसके बाद एलाइनमेंट बदला दिया, जिसमें कम से कम 200 घर और दुकानें जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनंदन लोढ़ा समूह 1.80 करोड़ में सौ गज जमीन बेच रहा है और तिहुला ग्राम सभा की जमीन और सड़क तक पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि अयोध्या को लेकर पहली बार सवाल खड़े नही किए हैं लेकिन सरकार सुनने वाली नही है। लगातार हमलावर अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में पहले सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया। जब नेता और अधिकारी ने जमीन ले ली, तो सर्किल रेट बढ़ा दिया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएं लेकिन इसके लिए दिमाग चाहिए। दावा किया कि दो साल बाद हमारी सरकार आएगी तो सर्किल रेट बढ़ाकर पीड़ितो को मुआवजा दिया जाएगा।

अपनी कमियां छिपाने के लिए हम पर आरोप लगा रहीं मायावती
अखिलेश यादव ने गठबंधन टूटने के संबंध में मायावती के बयान पर कहा कि जिस समय गठबंधन टूटास वह आजमगढ़ में मंच पर थे। मंच पर सपा के साथ बसपा के नेता भी थे। उन्होंने कहा कि फोन करके पूछा था कि आखिर गठबंधन क्यों तोड़ा। मैं मीडिया में क्या जवाब दूंगा। उन्होंने कहा कि मायावती अपनी कमियां छिपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही हैं।


इंजीनियर बेटे के पिता ने रखी मांग
सुल्तानपुर में इंजीनियर संतोष कुमार की हत्या के बाद उनके पिता ने सपा के मंच पर आकर बताया कि सुबह सुबह कुछ लोग आए। नाक और मुंह में टेप लगा दिया। बेल्ट से हाथ बांध दिए और निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने दोषियों को सख्त सजा देने, छोटे बेटे को क्लास टू नौकरी और पांच करोड़ का मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed