फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, rights of people are insecure under BJP rule, BJP wants to make it truth by lying

अखिलेश बोले, भाजपा शासन में लोगों के अधिकार असुरक्षित, झूठ बोलकर उसे सच बनाना चाहती है भाजपा 

Mon, 20 Dec 2021 11:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 Dec 2021 11:01 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से प्रदेश का ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार का भी भविष्य तय होगा। भाजपा का तथाकथित रथ जुगाड़ का है, लेकिन समाजवादी रथ से जन आकांक्षाएं जुड़ी हैं।

विज्ञापन
Akhilesh said, rights of people are insecure under BJP rule, BJP wants to make it truth by lying
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है भाजपा सरकार में नागरिकों के अधिकार सुरक्षित नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा बार-बार झूठ बोलकर उसे सच बनाना चाहती है। लेकिन जनता भाजपा से निजात पाने और सपा को सत्ता में लाने के लिए संकल्पित है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से प्रदेश का ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार का भी भविष्य तय होगा। भाजपा का तथाकथित रथ जुगाड़ का है, लेकिन समाजवादी रथ से जन आकांक्षाएं जुड़ी हैं। सपा की विजय रथ यात्रा के पहिए रुकने वाले नहीं है। अब दोगुने उत्साह से साइकिल दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि खाद-पानी के लिए किसान परेशान हैं। युवाओं का भविष्य अंधकारमय है। भाजपा संस्कृत और संस्कृति का राग अलापती है, लेकिन उसने दोनों को क्षति पहुंचाई है। संस्कृत भाषा को सपा ने ही सम्मान दिया। 
विज्ञापन


जीएसटी के विरोध में सपा व्यापार सभा
जूते, चप्पल, ईंट आदि पर एक जनवरी से जीएसटी बढ़ाने के फैसले के विरोध में सपा व्यापार सभा ने विरोध जताया। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने बताया कि सोमवार को सभी जिलों में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी व लॉकडाउन से व्यापारी तबाह हो चुके हैं। ऐसे में कपड़े, ईट व फुटवियर आदि पर 5 की जगह 12 प्रतिशत जीएसटी बढ़ाने का फैसला गलत है। लखनऊ में सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा के नेतृत्व में वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed