फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: My NSG security was withdrawn without explanation, Rahul's security was withdrawn; his house wa

UP: अखिलेश बोले- मेरी एनएसजी सुरक्षा बिना कारण बताए हटाई गई, राहुल की सुरक्षा वापसी ली; उनका घर भी छीना

Sat, 21 Feb 2026 08:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 21 Feb 2026 08:44 PM IST
सार

Akhilesh Yadav security: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा बिना उनको जानकारी दिए हटा दी गई है। उन्होंने यहां राहुल गांधी का भी जिक्र किया। 
 

विज्ञापन
Akhilesh said: My NSG security was withdrawn without explanation, Rahul's security was withdrawn; his house wa
अखिलेश यादव ने उठाया अपनी और राहुल की सुरक्षा का मुद्दा। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं की सुरक्षा के साथ राजनीति कर रही है। झांसी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें पहले एनएसजी सुरक्षा मिली थी, जिसे बिना स्पष्ट कारण बताए हटा लिया गया। इसी तरह राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा भी समाप्त कर दी गई और उनका आवास खाली कराया गया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किन कारणों से एनएसजी सुरक्षा हटाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सुरक्षा के नाम पर ड्राइवर और गेट खोलने वालों की संख्या गिनाकर आंकड़े पेश कर दिए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री को मिलने वाला प्रोटोकॉल तो तय होता है।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर धार्मिक नेताओं के अपमान का भी आरोप लगाया। कहा कि शंकराचार्य का अपमान किया गया और प्रयागराज के माघ मेले में बटुकों की शिखा खींचकर उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय उपमुख्यमंत्री कहां थे। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि कोई गलती हो जाए तो माफी मांगना साहस का काम होता है और मुख्यमंत्री को शंकराचार्य एवं बटुकों के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि योगी वह होता है जो दूसरों के दुख को अपना दुख समझे, लेकिन प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई पर सरकार संवेदनहीन रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री संविधान और कानून का सम्मान नहीं करते। वर्ष 2017 में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उस समय मुख्यमंत्री पर कई मुकदमे दर्ज थे, जो बाद में वापस ले लिए गए। अखिलेश यादव ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को आंशिक रूप से बाहर किया जा चुका है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को पूरी तरह सत्ता से बाहर कर देगी।

एआई समिट पर तंज, सही इंतजाम हो तभी करें काम
अखिलेश यादव ने एआई समिट को लेकर भी भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से देश की जग हंसाई हुई और दुनिया भर से आलोचना मिली। उनके अनुसार ट्रैफिक जाम, बेतरतीब पार्किंग, जन सुविधाओं की कमी, सुरक्षा अभाव, चोरी और खराब एक्यूआई जैसी समस्याएं उजागर हुईं, जिनसे सरकार की तैयारियों पर सवाल खड़े हुए।


उन्होंने आरोप लगाया कि एआई इम्पैक्ट समिट से सरकार को कोई ठोस उपलब्धि नहीं मिली। कहा कि जब तक सही इंतजाम न हो, केवल दिखावे के लिए ऐसे आयोजन नहीं करने चाहिए। अखिलेश ने यह भी कहा कि एआई को हर समस्या का समाधान बताया जा रहा है, लेकिन भाजपा राज में एआई समिट ही सरकार के लिए समस्या बन गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समिट में चीन निर्मित रोबोट को देश में बना बताने की कोशिश की गई, जिससे देश की छवि को ठेस पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed