{"_id":"68fd052193ddf218ee0ea4a3","slug":"akhilesh-said-bjp-government-is-making-a-record-of-scams-fraud-took-place-in-the-purchase-of-land-in-ayodhya-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: घोटाले का रिकॉर्ड बना रही भाजपा सरकार, अयोध्या में जमीन खरीद में हुआ फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: घोटाले का रिकॉर्ड बना रही भाजपा सरकार, अयोध्या में जमीन खरीद में हुआ फर्जीवाड़ा
Sat, 25 Oct 2025 10:43 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:43 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय सरकार लूट और घोटाले का रिकॉर्ड बना रही है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, लूट और घोटाले का रिकॉर्ड बना रही है। इस सरकार में हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार और लूट करने में पवित्र नगरी अयोध्या और वाराणसी को भी नहीं छोड़ा। इस सरकार में हर दिन भ्रष्टाचार के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं।
अखिलेश यादव ने जारी बयान मे कहा कि अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त से लेकर निर्माण और टेंडर हर कार्य में घोटाला हुआ है। घोटाला करने वाले सब लोग भाजपा के हैं। चित्रकूट कोषागार के बड़ा पेंशन घोटाला हुआ है। निर्माण कार्यों और सड़कों के निर्माण में जमकर कमीशनखोरी है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में भ्रष्टाचार के कारण लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। नौ साल में यह सरकार सड़कों के गड्ढे नहीं भर पाई।
छठ पूजा की दी बधाई
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की है।