फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, BJP government is lying even in plantation

अखिलेश बोले, पौधरोपण में भी झूठ बोल रही है भाजपा सरकार

Mon, 05 Jul 2021 07:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Jul 2021 07:14 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पौधरोपण में भी झूठ बोल रही है। मुख्यमंत्री का दावा है कि उनके कार्यकाल में 100 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Akhilesh said, BJP government is lying even in plantation
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पौधरोपण में भी झूठ बोल रही है। मुख्यमंत्री का दावा है कि उनके कार्यकाल में 100 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। एक दिन में ही 25.51 करोड़ पौधे रोपने गए। इसके बाद भी प्रदेस में ना तो हर तरफ  हरियाली है और ना ही वन क्षेत्र दोगुना हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पौधरोपण के संबंध में यह ब्यौरा नहीं दिया जा रहा है कि कहां कितने पौधे लगे हैं। भाजपा सरकार यदि पौधरोपण के लिए प्रतिबद्ध है तो उसे इस संबंध में साढ़े चार साल के कार्यकाल का श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। इससे सत्यता का पता चल जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा शासनकाल में चले पौधरोपण अभियान को गिनीज बुक में जगह मिली और विश्व रिकॉर्ड बना था। लगाए गए पौधे बचे रहे इसलिए बुंदेलखंड में तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया था। हरित पार्कों का विकास किया गया था। लोहिया पार्क और जनेश्वर मिश्र पार्क बनें। उन्होंनए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इन स्थलों के प्रति पूर्ण उपेक्षा भाव अपनाया हुआ है। हरियाली खत्म करने की साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed