फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: After fake medicines, fake encounters are the result of the BJP government, fake cases are bein

अखिलेश बोले: नकली दवाओं के बाद नकली एनकाउंटर भाजपा सरकार की देन, लगाए जा रहे हैं फर्जी मुकदमे

Thu, 11 Jun 2026 10:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Jun 2026 10:13 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस सरकार में सब कुछ फर्जी ही होता है। 

विज्ञापन
Akhilesh said: After fake medicines, fake encounters are the result of the BJP government, fake cases are bein
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा जो भी काम करती है सब नकली होता है। अस्पतालों में इलाज और दवाएं नकली मिलती है। नकली एनकाउंटर प्रदेश की नियति बन गई है। भाजपा अब चुनाव भी नकली तरीके से जीतने की साजिश कर सकती है। कार्यकर्ता इससे सावधान रहें।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा के कारण यूपी अंधकार में है। भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाओं और बच्चियों को रोज अपमानित होना पड़ रहा है। भाजपा ने लोकतंत्र की पवित्रता को भी नष्ट किया है। भाजपा संविधान प्रदत्त आरक्षण के भी विरुद्ध है। नौजवानों के लिए नौकरियां नहीं है। जो भी परीक्षाएं हो रही है उन्हें पेपर लीक की वजह से रद्द कर दिया जाता है।
विज्ञापन

 
कालेज-यूनिवर्सिटीज में अंधाधुंध फीस बढ़ाई जा रही है। फर्जी मुकदमों में लोगों को फंसाकर वसूली की जाती है। सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को सचेत किया कि सन 2027 लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। जनता का भरोसा सपा पर है। हमारी तैयारी भी पूरी है। एकजुटता से भाजपा को हराने और उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed