फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh's counterattack: 82 candidates including BJP's captain, vice-captain with criminal image

अखिलेश का पलटवार : भाजपा के कप्तान, उप कप्तान सहित 82 प्रत्याशी आपराधिक छवि के

Tue, 25 Jan 2022 10:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 25 Jan 2022 10:58 PM IST
सार

जारी किए गए बयान में भी हमले का सिलसिला जारी रहा। अखिलेश ने इसमें कहा,भाजपा जनता के बीच साख खो चुकी है। उसके साथ कोई नहीं है। इसलिए भाजपा निम्न स्तर पर उतर आई है।

विज्ञापन
Akhilesh's counterattack: 82 candidates including BJP's captain, vice-captain with criminal image
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के हमलों पर पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट किया-भाजपा के कप्तान, उप कप्तान सहित अब तक घोषित 195 में से 82 प्रत्याशी आपराधिक छवि के हैं। दिल्ली की टीम में तो साक्षात...उनके सम्मान में भाजपा लखनऊ की जगह लखीमपुर को राजधानी घोषित कर दे।

विज्ञापन


जारी किए गए बयान में भी हमले का सिलसिला जारी रहा। अखिलेश ने इसमें कहा,भाजपा जनता के बीच साख खो चुकी है। उसके साथ कोई नहीं है। इसलिए भाजपा निम्न स्तर पर उतर आई है। भाजपा ने महंगाई और भ्रष्टाचार से समाज में खाईं पैदा कर दी है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थों के भाव बढ़ गए हैं। परिवहन महंगा हो गया है। महंगी बिजली ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है।
विज्ञापन

 
समाजवादी सरकार ने जनता के हित में 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की। प्रसूताओं के लिए 102 नंबर सेवा शुरू की। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर नियंत्रण के लिए 1090 वीमेन पावर लाइन शुरू की। गरीबों के इलाज के लिए कैंसर इंस्टीट्यूट बना, जिसे भाजपा ने चालू नहीं किया। भाजपा ने अपनी नाकामियां छुपाने के लिए संगठित झूठ बोलने का अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा व भाजपा में गिनाया अंतर
अखिलेश यादव ने सपा और भाजपा में अंतर गिनाते हुए कहा, समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। सभी धर्मों के प्रति उसकी समान आस्था है। भाजपा की नीतियां नफ रत और अलगाव पैदा करती है। समाज को बांटने के प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा अल्पसंख्यकों के प्रति विरोधभाव रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed