{"_id":"652952e0b1b8e6c14d068053","slug":"akhilesh-s-big-allegation-chief-minister-is-not-allowing-both-the-deputy-cms-to-work-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का आरोप: दोनों डिप्टी सीएम को काम नहीं करने दे रहे हैं मुख्यमंत्री, हम बता रहे हैं मंत्रियों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का आरोप: दोनों डिप्टी सीएम को काम नहीं करने दे रहे हैं मुख्यमंत्री, हम बता रहे हैं मंत्रियों का दर्द
Fri, 13 Oct 2023 09:19 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 13 Oct 2023 09:19 PM IST
सार
अखिलेश ने कहा कि सही बात तो यह है कि इस सरकार में किसी भी मंत्री पर काम नहीं है। मुख्यमंत्री किसी को काम नहीं दे रहे है। अखिलेश ने कहा कि हम तो मंत्रियों का ही दर्द रख रहे हैं और इससे वे अंदर ही अंदर खुश भी होंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों उप मुख्यमंत्रियों को मुख्यमंत्री काम नहीं करने दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हर तरफ अत्याचार व अन्याय है, जिसकी समीक्षा सरकार के करने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि अब असली समीक्षा आने वाले चुनाव में जनता करेगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर कश्यप, निषाद, बिंद और मछुआ समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के अपनी एक्स (पहले ट्वीटर) हैंडल पर नाम से पहले सर्वेंट जोड़े जाने संबंधी सवाल पर अखिलेश ने कहा कि पहले यह देख लिया जाए कि यह एक्स हैंडल बृजेश पाठक खुद चला रहे हैं या कोई और। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम सही मायने में पब्लिक सर्वेंट (सरकारी नौकर) बन कर दिखाएं। आज स्थिति यह है कि उनके मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप हो चुकी हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि सही बात तो यह है कि इस सरकार में किसी भी मंत्री पर काम नहीं है। मुख्यमंत्री किसी को काम नहीं दे रहे है। अखिलेश ने कहा कि हम तो मंत्रियों का ही दर्द रख रहे हैं और इससे वे अंदर ही अंदर खुश भी होंगे। उन्होंने जमीनी विवाद में देवरिया में हुई हत्याओं के लिए सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा भाजपा के ही भीतर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते इस मामले को हवा दी गई। भाजपा का आंतरिक सर्वे हुआ, जिसमें किसी के टिकट कटने की बात आई तो दूसरे दावेदार ने यह मुद्दा उठाने में अपना हित समझा। बुंदेलखंड में पीएम ने मिसाइल बनाए जाने की बात कही थी, कम से कम दीवाली पर सुतली बम ही बना दें।
विज्ञापन
प्रदेश में धान खरीद नहीं
अखिलेश ने कहा कि यूपी में न तो आलू खरीदा गया और न ही धान खरीद हो रही है। यह सरकार उद्योगपितयों की है। गोरखपुर में नशीले पदार्थ पकड़े जाने पर कहा कि आखिर यह कहां भेजा जा रहा था। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के पर्दाफाश अभियान पर कहा कि पर्दाफाश तो बीजेपी के कामों का होना चाहिए। इस्रायल में युद्ध पर कहा कि हम समाजवादी युद्ध के पक्ष में नहीं है।
बिंद-कश्यप समाज को तो नहीं मिला नियुक्ति पत्र
अखिलेश ने कहा कि सीएम नियुक्ति के प्रमाणपत्र बांट रहे हैं, लेकिन बिंद, मछुआ और कश्यप समाज के एक भी व्यक्ति को यह नहीं मिला।
भाजपा दे सकती है जातीय जनगणना का आश्वासन
अखिलेश ने कहा कि उम्मीद है कि वर्ष 2024 का चुनाव आते-आते भाजपा भी जातीय जनगणना का आश्वासन दे सकती है।
भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश के बयान को निंदनीय बताया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर दिए बयान को निंदनीय बताया है। चौधरी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता के लिए यह कोई नई बात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में ब्रजेश पाठक यूपी के वरिष्ठ नेता हैं। वह पिछली सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इससे पहले सांसद भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने प्रतिष्ठित व्यक्ति के लिए राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके व्यक्ति का ऐसा व्यवहार अशोभनीय और निंदनीय है।