फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh remind sugar for poor people

अखिलेश को याद आई गरीबों की चीनी

Thu, 23 Jan 2014 08:36 AM IST
अखिलेश बाजपेई/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश बाजपेई/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Jan 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
akhilesh remind sugar for poor people

यह शायद चुनावी मौसम का असर है कि सरकार को गरीबों की चीनी की याद आ गई है। पिछले कई महीनों से पटरी से उतरी चीनी वितरण व्यवस्था को फिर से ढर्रे पर लाने के लिए कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन


सरकार ने सभी सहकारी मिलों से पूर्व निर्धारित कोेटे के अनुसार जिलों को चीनी आवंटित करने का निर्देश दिया है।  जिलों को इस चीनी का समय से उठान कराकर रोस्टर (निर्धारित समय सीमा) के अनुसार वितरित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके लिए 33013 टन चीनी आवंटित कर दी गई है। प्रदेश में सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों को ही प्रतिमाह चीनी मिलती है। कई जिलों में अक्तूबर से चीनी वितरण का काम अस्त-व्यस्त चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न तो समय से चीनी पहुंच रही थी और न पूरा कोटा ही मिल रहा था। दिवाली पर भी कई जिलों को समय से चीनी नहीं मिल पाई।

कई बार निर्धारित समय सीमा (रोस्टर) बढ़ाने के बावजूद चीनी वितरण का काम पटरी पर नहीं आ पाया। कई जिलों को दिसंबर की चीनी अभी तक नहीं मिल पाई है।

सरकार को अब इसे दुरुस्त करने की चिंता हुई है। इसके पीछे मुख्य वजह आगामी लोकसभा चुनाव को माना जा रहा है।

सूबे में गरीबी रेखा से नीचे और गरीबों में गरीब (अंत्योदय श्रेणी) 1.6 करोड़ परिवार सस्ती चीनी पाने के हकदार हैं। सरकार आशंकित है कि चीनी न मिलने से इन परिवारों की नाराजगी उसे चुनाव में भारी पड़ सकती है।

शायद इसीलिए उसे तीन महीने बाद सभी जिलों में चीनी वितरण ठीक करने की चिंता सता रही है। मिलों से सभी जिलों को उसके निर्धारित कोटे की चीनी आवंटित कर दी गई है।


पीसीएफ को ब्लॉक गोदामों तक इसे पहुंचाने और उसका समय से कोटेदारों द्वारा उठान कराने की हिदायत दी गई है। खाद्य आयुक्त अर्चना अग्रवाल ने प्पीसीएफ के प्रबंध निदेशक को जिलावार चीनी आवंटन का ब्यौरा संलग्न करते हुए जल्द से जल्द चीनी पहुंचाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed