फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh rally mohanlalganj lucknow

बोले अखिलेश, हमारी सरकार ने किया सबसे ज्यादा प्रमोशन, पुलिस भी है समाजवादी

Fri, 17 Feb 2017 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Feb 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
akhilesh rally mohanlalganj lucknow
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
लखनऊ के मोहनलालगंज में सपा प्रत्याशी अम्बरीश स‌िंह पुष्कर के ल‌िए वोट मांगने पहुंचे अख‌िलेश यादव ने व‌िरोध‌ियों पर न‌िशाना साधा। उन्होंने कहा, लखनऊ के लोग बीजेपी से बहुत धोखा खा चुके हैं इसल‌िए ये अच्छे दिन वालों को घुसने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री जी बहुत दिनों से मन की बात कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा, हम पूछना चाहते हैं कि काम की बात कब होगी। जनता समझ नहीं पाई इनकी मन की बात, इन्होंने धोखा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पत्थर वाली सरकार के लोग घूम रहे हैं। ये पहले रक्षाबंधन मना चुके हैं। ये विपक्ष में रहने की बात कर रहे हैं मतलब ये हार मान चुके हैं। पत्थर वाली सरकार अब विकास की बात कर रही है। 

विज्ञापन


बीजेपी वालों ने हमारी बुआ के साथ कई बार रक्षाबंधन मनाया है। ये कह रहे हैं क‌ि दो कुनबों का गठबंधन है, मैं कहना चाहूंगा क‌ि ये दो युवा नेताओं का गठबंधन है। ये गठबंधन देश की राजनीत‌ि में बदलाव लाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, प्रधानमंत्री ने बाराबंकी में कह गए क‌ि यूपी में थाने सपा कार्यालय बन गए हैं। उनका इशारा समझ ल‌ीज‌िए क‌ि उन्हें पुलिस की जरूरत नहीं। हम तो कहते हैं क‌ि पुलिस भी समाजवादी हो गई है। इसकी वजह भी है कि सबसे ज्यादा प्रमोशन हमने किए और सबसे ज्यादा गाड़ियां हमने दी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed