फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh raises questions on new education policy: BJP is conspiring to end the autonomy of universities

अखिलेश ने नई शिक्षा नीति पर उठाया सवाल : विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता खत्म करने साजिश कर रही है भाजपा

Mon, 19 Jul 2021 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Jul 2021 10:46 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा है कि सपा शिक्षा के राजनीतिकरण व विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक आजादी में सरकारी दखल के सख्त खिलाफ  है।

विज्ञापन
Akhilesh raises questions on new education policy: BJP is conspiring to end the autonomy of universities
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा है कि भाजपा सरकार विश्वविद्यालयों में समान पाठ्यक्रम लागू करने के नाम पर उनकी स्वायत्तता खत्म करने की साजिश कर रही है। सपा शिक्षा के राजनीतिकरण व विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक आजादी में सरकारी दखल के सख्त खिलाफ है। सपा शैक्षिक संस्थानों की स्वायत्तता की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग नई शिक्षा नीति के नाम पर मनमानी कर रहा है।  

विज्ञापन


यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का इरादा विश्वविद्यालयों में समान पाठ्यक्रम के नाम पर भगवा एजेंडा लागू करना है। इससे प्रदेश की उच्च शिक्षा बर्बाद हो जाएगी। लखनऊ विवि के सभी संकायों ने सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भेजे गए पाठ्यक्रम को न सिर्फ अस्वीकार किया है, बल्कि इसे विवि की गरिमा पर हमला बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। किसान, नौजवान, श्रमिक, व्यापारी, महिला सहित समाज के सभी वर्गों के लोग को महंगाई त्रस्त हैं। उन्हें प्रशासनिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। भाजपा जनादेश का अपमान कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जनता भाजपा को इस अपमान का पाठ पढ़ाएगी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आफताब बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पांडेय ने प्रयागराज के डॉ. मोहम्मद आफताब आलम को शिक्षक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed