फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh promises to help in drought

आखिरकार मान ही गए अखिलेश, करेंगे पूरी मदद

Thu, 17 Jul 2014 03:04 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Jul 2014 03:04 AM IST
विज्ञापन
akhilesh promises to help in drought

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वीकार किया है कि प्रदेश सूखे के संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा है कि सरकार किसानों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र को भी पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा। 15 जुलाई बीतने के बावजूद प्रदेश में अच्छी बारिश न होने से प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में सूखे का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


कई जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से 90 फीसदी कम बारिश हुई है। कृषि वैज्ञानिक भी कह रहे हैं कि बरसात में इतनी कमी हो चुकी है कि इसकी भरपाई मुश्किल है।

केंद्र से मिल रही है मदद

akhilesh promises to help in drought

प्रदेश के 49 जिलों में सूखे के हालात नजर आने लगे हैं। बुधवार को 102 एंबुलेंस को रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री से प्रदेश में सूखे के हालात पर सवाल हुआ।

मुख्यमंत्री यादव ने साफ कहा कि कम बारिश होने से पूरे देश और प्रदेश में यह संकट है। सरकार इस हालात से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। किसानों की मुश्किल को लेकर हम केंद्र तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बुंदेलखंड में पिछले दिनों हुए नुकसान में सरकार मदद करने जा रही है। इसमें केंद्र से भी मदद मिल रही है। जल्दी ही मदद पहुंचेगी।

मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद व पत्रकार वेद प्रताप वैदिक से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा, संसद चल रही है और वहां इस पर चर्चा हो रही है।

रेट की बात करें, खरीद की नहीं

akhilesh promises to help in drought

मुख्यमंत्री से प्रदेश में सरकार की ओर से गेंहू खरीद न होने का सवाल हुआ तो उन्होंने इसका सीधा जवाब देने की जगह कहा कि रेट की बात करें, खरीद की नहीं।

किसानों को सही रेट मिला या नहीं। उन्होंने कहा, कहीं से भी बोरे की शिकायत आई हो तो बताएं।

डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर सरकार गंभीर

सरकारी डॉक्टरों द्वारा सेवा में रहकर नॉन प्रैक्टिस एलाउंस लेने और साथ में प्राइवेट प्रैक्टिस भी करने से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत अहम विषय है।

सरकार की इस पर नजर है। जल्द ही उचित कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed