फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh promises to clean river Gomati.

'ये गंगा सफाई का दावा करते हैं, हम गोमती साफ करके दिखा देंगे'

Sun, 23 Aug 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Aug 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh promises to clean river Gomati.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वे तो गंगा को साफ करने का केवल दावा ही करते हैं, लेकिन हम उन्हें गोमती साफ करके दिखा देंगे। सरकार जहां शहरों में विकास कार्य कर रही है, वहीं गांवों में भी काफी काम हो रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को यहां नीबू पार्क के पास बिजली के 636 उपकेंद्रों के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस पर 3900 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उपकेंद्रों के बनने से गांवों को 16 घंटे व शहरों को 22 से 24 घंटे बिजली मिलेगी। सरकार बिजली के क्षेत्र में काफी तेजी से काम कर रही है। इतना काम पहले कभी नहीं हुआ। तमाम दल ऐसे हैं जो 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का दावा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दल के लोगों ने भी 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने में मदद की बात कही। अभी कुछ सहयोग तो मिला है लेकिन प्रदेश सरकार को काफी काम करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने जनता से जो वादे किए, उन्हें पूरा करके दिखा दिया। लखनऊ में भी बहुत काम हुआ है। पर्यटन को बढ़ावा देने व हेरिटेज को संभालने के लिए काफी काम किया है।

पर्यटक यहां आएं, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। पुराने लखनऊ को सुंदर बनाने का काम भी हमने किया है। इससे पहले ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

बीएचईएल पर फिर साधा निशाना

Akhilesh promises to clean river Gomati.

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर केंद्र सरकार की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) पर निशाना साधा। कहा- जाने बिजली का कैसा कारखाना बनाते हैं जो कब चलता है और कब बंद हो जाता है, पता ही नहीं चलता।

सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाएं

मुख्यमंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। यदि ऐसा हो गया तो जनता एक बार फिर सपा को मौका देगी।

केजीएमयू को दिया 100 बेड का कार्डियोलॉजी अस्पताल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केजीएमयू को 100 बेड का कार्डियोलॉजी अस्पताल दिया है। यह 24 घंटे काम करेगा। हृदय रोगियों के लिए यह एक वरदान होगा। इसके लिए बजट की व्यवस्था भी कर ली गई है।

...तो ये सिवई खिलवाना बंद कर देते
एमएलसी बुक्कल नवाब ने अपने संबोधन के दौरान सपा के लिए खुद के बनाए कई नारों को याद किया। उनका भाषण ज्यादा लंबा होता देख राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र ने उनसे संक्षेप में बात रखने को कहा। इसके बावजूद वे माइक छोड़ने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए भी एक नारा बनाया ‘...पुकार रहा है सारा प्रदेश, अखिलेश...अखिलेश...अखिलेश...अखिलेश।’ इस पर बाद में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान चुटकी लेते हुए कहा, हम लोगों ने बुक्कल नवाब की बहुत सिवई खाई है। यदि हम उनको बोलने का मौका न देते तो वे हमें सिवई खिलवाना बंद कर देते...। इस पर ठहाके गूंज उठे।

इन योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Akhilesh promises to clean river Gomati.

वितरण 33/11 केवी उपकेंद्र
लोकार्पण
मध्यांचल--24
पूर्वांचल--19
दक्षिणांचल--20
पश्चिमांचल--28
केस्को--05

शिलान्यास
मध्यांचल--154
पूर्वांचल--108
दक्षिणांचल--59
पश्चिमांचल--154

पारेषण 132 से लेकर 220 केवी उपकेंद्र
लोकार्पण--16
शिलान्यास--27

क्षमता वृद्धि-22 वितरण उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed