फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh not interested in food security bill

अखिलेश को नहीं खाद्य सुरक्षा बिल की जल्दी

Wed, 04 Sep 2013 12:35 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Wed, 04 Sep 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
akhilesh not interested in food security bill

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विधेयक को लागू करने की कोई जल्दी नहीं है। सारे पहलुओं पर विचार करके सरकार इसे लागू करने के बारे में निर्णय करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में जापानी इन्सेफेलाइटिस (जेई) को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पत्रकारों द्वारा खाद्य सुरक्षा बिल को लागू करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि इसमें अनाज के ट्रांसपोर्टेशन पर आने वाले खर्च समेत कई अन्य पहलुओं पर विचार करना होगा।
विज्ञापन


सरकार देखेगी कि इसे कैसे लागू किया जा सकता है। पूरे मामले पर विस्तार से विचार-विमर्श करके कोई निर्णय किया जाएगा।

पूर्वांचल में जेई से होने वाली मौतों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए। हाल ही स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने पूर्वांचल का दौरा करके समीक्षा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोग पर नियंत्रण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। यह गंभीर बीमारी है और एकदम से इस पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है।

फिर भी टीकाकरण व दवाओं की व्यवस्था करके सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है। जेई से मौत पर आर्थिक सहायता में इजाफा किया गया है।

इस रोग से पीड़ित बच्चों के लिए अलग से अस्पताल खोलने का निर्णय किया गया है। जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा।

कुछ जिलों में कन्या विद्याधन के चेक बाउंस होने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आय से अधिक संपत्ति तथा गोवा में रंगरेलियां मनाते धरे गए सपा विधायक महेंद्र कुमार सिंह उर्फ झीन बाबू से संबंधित सवालों को वे मुस्कराकर टाल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed