फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh inaugurates dial 100 service

अब सिर्फ 10 से 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस: अखिलेश

Sat, 19 Dec 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Dec 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
akhilesh inaugurates dial 100 service

कानून व्यवस्था के मोर्चे पर हमेशा विपक्ष के तीखे तीर झेलने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि सपा सरकार अब इस क्षेत्र में भी बेहतर काम करके दिखाएगी।

विज्ञापन


‘डायल-100’ परियोजना के जरिये पुलिस मौके पर तत्काल पहुंचेगी। इससे लोगों का भरोसा पुलिस पर बढ़ेगा। यह नेटवर्क देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डायल 100 परियोजना के कंट्रोल रूम का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, इस परियोजना को बहुत तैयारी के साथ शुरू किया जा रहा है। इसके लिए सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक के शहरों में जाकर अध्ययन किया गया है। बदमाशों और अपराधियों पर कार्रवाई हो यह सभी चाहते हैं। सपा सरकार अब इसी दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल 100 के जरिये 10 से 20 मिनट में पुलिस मौके पर मदद के लिए पहुंच जाएगी। आज क्राइम का तरीका बदल गया है। मोबाइल, ई-मेल व सोशल मीडिया के जरिये बहुत सारी चीजें ऑपरेट हो रही हैं। इसलिए हमें पुलिस को भी आधुनिक बनाना होगा।

सरकार इस दिशा में काम कर रही है। थाने-चौकियों को बेहतर किया है। पुलिस कर्मियों के रहने के लिए मकान बनवा रहे हैं। काफी संख्या में भर्तियां की हैं। पुलिस भर्ती प्रक्रिया को सरल किया गया है।

एकदम अलग तरीके से काम करके दिखाया

akhilesh inaugurates dial 100 service

अखिलेश ने कहा- हमने सूबे में एकदम अलग तरीके से काम करके दिखाया है। सरकार एक्सप्रेस-वे बना रही है। इसमें भी किसानों के लिए मंडियां बनेंगी। किसानों को सुविधा देकर ही महंगाई रोकी जा सकती है। लखनऊ के विकास के लिए भी सपा सरकार ने बहुत काम किया है। मेट्रो, आईटी सिटी, अमूल प्लांट, कैंसर इंस्टीट्यूट, इंटरनेशनल स्टेडियम, गोमती तट का विकास जैसे बहुत काम हैं।


इससे पहले प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा ने पुलिस विभाग में किए गए कामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को सरकार ने सरल किया है। गृह विभाग के सलाहकार वेंकट चंगावल्ली ने कहा कि कंट्रोल रूम छह से सात महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

मुख्य सचिव आलोक रंजन, कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी, महिला कल्याण मंत्री शादाब फातिमा, पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव सहित कई अन्य उपस्थित थे।

पहले योग सिखाया, अब खाना खिला रहे हैं...

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा रामदेव अभी कल ही आए थे। उनकी बातें सुनकर खुश हुआ। योग सिखाने वाले गुरु आजकल खाना खिला रहे हैं। मैगी और पता नहीं क्या-क्या लोगों को खिला रहे हैं। वे फूड पार्क बना रहे हैं।

हम लिफ्ट में फंसे, अंदर क्या चल रहा था हम ही जानते हैं

akhilesh inaugurates dial 100 service

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी-कभी इलेक्ट्रॉनिक मशीन धोखा दे जाती है। अभी कल ही हमें लिफ्ट में 24 मिनट तक फंसे रहना पड़ा। अंदर क्या चल रहा था, यह तो हम ही जानते हैं।

बाहर भी तरह-तरह की बातें हो गईं। लेकिन लिफ्ट के अंदर यदि कोई फंस जाए तो आपात स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी जरूर अंदर लिखी होनी चाहिए। लिफ्ट के बाहर भी यह जरूर लिखा होना चाहिए कि उन्हें क्या करना है।

जो यूपी नहीं आना चाहते थे, वे भी कर रहे निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा-यूपी के बारे में लोगों की धारणा काफी खराब है। राजनीतिक लोग इस धारणा को और खराब करने का काम करते हैं। आज यूपी में निवेश काफी बढ़ा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर व आधुनिक सुविधाओं के लिए काफी काम किया है। पहले जो यूपी नहीं आना चाहते थे वे भी आज यहां निवेश कर रहे हैं।

ये है डायल 100 परियोजना

akhilesh inaugurates dial 100 service

- 2325.33 करोड़ रुपये लागत आएगी इस परियोजना पर।
- 100 नंबर मिलाने पर 10 से 20 मिनट में पुलिस मौके पर मदद के लिए पहुंचेगी

-डायल 100 में सभी कॉल रिकार्ड होंगी। पीड़ित व्यक्ति के संतुष्ट होने के बाद ही प्रकरण को बंद किया जाएगा
-प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कुल 3200 चार पहिया वाहन एवं 1600 दो पहिया वाहन लगाए जा रहे हैं

- सभी वाहनों में जीपीएस लगा होगा ताकि हर वाहन की लोकेशन मिल सके
- लखनऊ में स्थापित हो रहा है अत्याधुनिक कंट्रोल रूम
- आगरा व वाराणसी में बनेंगे दो अन्य कंट्रोल रूम
- शहरी क्षेत्रों में दोपहिया वाहन 10 मिनट में व चार पहिया वाहन 15 मिनट में पहुंचेंगे

- ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रिस्पांस टाइम चार पहिया वाहन के लिए 20 मिनट रखा गया है
- एंबुलेंस, फायर सर्विस, राजमार्ग पुलिस, एकीकृत यातायात प्रबंध, वीमेन पावर लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं को भी जोड़ा जाएगा
- कॉल सेंटर पर आने वाले आंकड़ों के विश्लेषण व अनुसंधान के लिये एक विशिष्ट विश्लेषण एवं अनुसंधान केन्द्र की होगी स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed