फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh gives compensation to demonetisation death victim family

नोटबंदी पर बोले सीएम अखिलेश, अब सैलरी बढ़ेगी नहीं बल्कि घटनी शुरू होगी

Sat, 24 Dec 2016 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Dec 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
akhilesh gives compensation to demonetisation death victim family
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को शहीदों के पर‌िजनों, नोटबंदी के दौरान एटीएम की लाइन में मरे व्यक्तियों के पर‌िजनों और धरने के दौरान लाठीचार्ज में मृत शिक्षक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी। सीएम ने नोटबंदी से पीड़‌ित पर‌िजनों को 2-2 लाख रुपए द‌िए।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने कहा क‌ि कोई अखबार नहीं बचा होगा जिसमें बड़े अर्थशास्त्रियों ने नोटबंदी से हुए आर्थिक नुकसान का जिक्र न किया हो। इसकी भरपाई कैसे होगी ये सरकार में बैठे लोग बता पाएंगे। लेकिन तकलीफ पूरी जनता को हुई मैंने पहले भी कहा है कि जो सरकार जनता को परेशान करती है जनता उसे हिसाब जरूर लेती है।
विज्ञापन


कालाधन और भ्रष्टाचार खत्म हो ये हम भी चाहते हैं। उन्होंने कहा क‌ि अच्छे द‌िन का सपना बहुत बड़ा सपना था लेक‌िन मुझे अच्छे द‌िन नहीं द‌िखाई द‌िए। कैशलेस का सपना उससे भी बड़ा सपना है लेक‌िन कैसे जमीन पर आएगा। सीएम ने कहा क‌ि लोगों ने लाइन में खड़े होकर जान दे दी। प्रदेश सरकार को ये तक नहीं पता है क‌ि ब्रांचों में क‌ितना पैसा है। मजदूर रोजगार छोड़कर वापस आ रहे हैं, आने वाले द‌िनों में सैलरी बढ़ेगी नहीं बल्क‌ि कटेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अख‌िलेश ने कहा क‌ि ऑनलाइन में तो ज्यादा घोटाला हो सकता है। बीते द‌िनों एक क‌िसान के साथ बड़ा धोखा हुआ पूरा खेत बेचकर उसने पैसा जमा करवाया और वह ऑनलाइन ठगी का श‌िकार हो गया। जनता दरबार में उसने समस्या बताई फ‌िर मैंने उसका पैसा वापस करवाया। सीएम ने बताया क‌ि इसी तरह के कई मामले देखने को ‌म‌िले हैं।


एक पकड़े गए साइबर क्रिमिनल ने तो ये तक कहा क‌ि मैं नया था इसल‌िए पकड़ा गया। इस बात का उदाहरण देते हुए अखिलेश ने कहा क‌ि अगर साइबर क्राइम में कोई उस्ताद हो गया तो समझ लीज‌िए उसे पकड़ना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed