फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh disappointed with atal's park condition.

अटल का पार्क देख बिफरे अखिलेश

Tue, 23 Sep 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Sep 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
akhilesh disappointed with atal's park condition.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रेरणा से बने पार्क की बदहाली पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नाराज हैं। जबरदस्त अव्यवस्था के शिकार इंदिरा नगर रिंग रोड स्थित स्वर्ण जयंती उद्यान को लेकर सीएम ने सख्त तत्काल सुधार के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


ऐसा न होने पर गाज गिरना तय है। इसके बाद सोमवार को आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने निरीक्षण कर उद्यान में युद्ध स्तर पर सुधार शुरू करवा दिए हैं।

साथ ही उन्होंने पार्क का मानचित्र देखा और नए सिरे से कई काम कराने का फैसला किया। यहां का लैंडस्केप (बागवानी) किसी कंसलटेंट के जरिए नए सिरे से करवाने का फैसला किया है। साथ ही बेंच, लाइट और झूलों में भी सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि मुख्यमंत्री जब यादव महासभा के कार्यक्रम में रविवार को कुर्सी रोड जा रहे थे, तब उनको इस पार्क में अव्यवस्था की शिकायत की गई। इसके बाद उन्होंने आवास विकास परिषद के अधिकारियों को तगड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को परिषद के अधिकारियों का तांता यहां पूरे दिन लगा रहा। सफाई और घास को काटने जैसे काम कराए जाते रहे। अपर आवास आयुक्त जेबी सिंह ने बताया कि इस पार्क को नए सिरे से विकसित किया जाएगा।

आजादी की स्वर्ण जयंती के मौके पर बना था पार्क

इस पार्क को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रेरणा से साल 1997 में जनता को समर्पित किया गया था। देश की आजादी की स्वर्ण जयंती के मौके पर पार्क बना था।



मगर इस पार्क के बनने के बाद से ही इसकी देखभाल नहीं की गई। यह बात दीगर है कि, पार्क में भीड़ बढ़ती जा रही है। पूरे इंदिरा नगर व आसपास के क्षेत्रों से हजारों मॉर्निंग और ईवनिंग वाकर्स पार्क में पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed