फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh demands that investigation of darvesh murder should be done by high court judge

अखिलेश की मांग : हाईकोर्ट के जज से कराई जाए बार कौंसिल चेयरमैन की हत्या की जांच

Thu, 13 Jun 2019 11:26 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 13 Jun 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
akhilesh demands that investigation of darvesh  murder should be done by high court judge
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की नव निर्वाचित अध्यक्ष कु. दरवेश यादव की आगरा कचहरी परिसर में हुई हत्या की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग की है। प्रदेश के बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश की अगुवाई में एक डेलीगेशन जल्द ही राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को एटा जिले में दरवेश यादव के पैतृक गांव चांदपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारीजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दरवेश यादव की कचहरी परिसर में गोली मारकर हुई हत्या से साबित हो गया है कि अब राज्य में कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर हो गई हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

भाजपा सरकार से न्याय का भरोसा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हत्या का खुलासा होना चाहिए, इसकी साजिश में कौन लगे थे, पुलिस की क्या भूमिका रही, इसकी जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज से कराई जानी चाहिए। उन्होंने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। कहा कि यदि भाजपा सरकार ने यह धनराशि नहीं दी तो समाजवादी सरकार आने पर यह रकम दी जाएगी। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव होते ही कई समाजवादी नेताओं की हत्याएं हो चुकी है। महिलाओं की चेन छिन रही है। कई आपराधिक घटनाएं घटी है। हम इस सबका विवरण राज्यपाल को देंगे कि आखिर कानून व्यवस्था कहां है? क्या बिना पुलिस संरक्षण के हत्या हो सकती हैं ? उन्होंने कहा, कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। मुख्यमंत्री बैठकों में व्यस्त हैं और अपराधी अपराध पर अपराध करते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed