{"_id":"69e481e01250d48453089a53","slug":"akhilesh-corners-bjp-over-women-reservation-bill-said-bjp-trying-to-turn-nari-into-nara-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, बोले- भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, बोले- भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी
Sun, 19 Apr 2026 01:04 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:04 PM IST
सार
राजधानी नें प्रेस वार्ता करके सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी को घेरा। कहा कि भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी। इस मौके पर उन्होंने फतेहपुर में चाय पिलाने वाले लड़के को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय बुलाकार उससे पूरी बात जानी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : samajwadi party YT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बीजेपी पर जबरदस्त निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी। लेकिन, विपक्ष ने उनको अपने मंसूबों पर सफल नहीं होने दिया। जब भाजपा जनगणना नहीं करा सकता, तो महिलाओं को आरक्षण कैसे देंगे?
उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनगणना कराएगी तो जातीय जनगणना की बात उठेगी। लेकिन, ये सरकार उनका हक नहीं देना चाहती। हम आधी आबादी को हक देना चाहते हैं, लेकिन वो आधी आबादी कौन सी होगी, ये कौन तय करेगा? विपक्ष सही मायनों में अब देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। भाजपा पहले लोगों को छोटे गुटों में बांटती है, फिर उनको डर दिखाती है। कहती है तुम खतरे में हो, हमारे साथ आ जाओ। भाजपाई सत्ता पाने के लिए कितना भी नीचे गिर सकते हैं।
सपा मुखिया ने आगे कहा कि भाजपा का सीएमएफ फार्मूला यानी क्रिएट मिस्ट्रस एंड फियर अब पिट चुका है। इनकी चाल जनता के सामने खुल चुकी है। इसलिए, इनकी हार होना शुरू हो गई है। एकता को बांटने के लिए भाजपाई अब महिलाओं के बीच खेल खेल रहे हैं। लेकिन, अब महिलाएं ही भाजपा को हराएंगी। भाजपा वाले पुरुषों की सत्ता में विश्वास रखते हैं।