फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh comments on BJP after bypoll win.

अखिलेश बोले, सबक लें सांप्रदायिक ताकतें

Thu, 18 Sep 2014 10:58 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Sep 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
akhilesh comments on BJP after bypoll win.

उपचुनाव में सपा के जबरदस्त जीत दर्ज करने से उत्साहित मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और खुद को अमन की राजनीति करने वाला बताया।

विज्ञापन


जीत के बाद अखिलेश ने कहा कि वक्त आ गया है जब सांप्रदायिक ताकतों को सबक लेना चाहिए कि जनता अमन चाहती है।

अखिलेश बोले, जनता उनके नापाक इरादों को बर्दाश्त नहीं करेगी। मतदाताओं ने सांप्रदायिक ताकतों को नकारते हुए सपा की विकास की राजनीति में विश्वास व्यक्त किया।

विज्ञापन

सिर्फ तीन सीटें ही जीत सकी भाजपा

akhilesh comments on BJP after bypoll win.

यूपी में 2017 की सत्ता के सेमीफाइनल माने जा रहे उपचुनावों में भाजपा औंधे मुंह गिर गई। राज्य में पार्टी ने सात सीटें गंवा दी। एक सीट इसकी सहयोगी पार्टी अपना दल ने गंवाई।

इन पर सपा के उम्मीदवार जीते। जो तीन सीटें भाजपा बचा सकी, उसमें भी उसकी जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं रहा। भाजपा को लखनऊ, नोएडा और सहारनपुर में जीत हासिल हुई। नोएडा में विमला बाथम 58952 मतों से विजयी रहीं।

यूपी में बसपा उम्मीदवारों के मैदान में न रहने से भाजपा और सपा के उम्मीदवारों में सीधी टक्कर थी। यूपी में अपनी जीत से सपा को लोकसभा में मिले भारी झटके से राहत मिली है और इससे वह उत्साहित है।

भाजपा को पश्चिम बंगाल में मिली सफलता

akhilesh comments on BJP after bypoll win.

कांग्रेस और सपा ने भाजपा की हार को सांप्रदायिक ताकतों की हार करार दिया है। उनका कहना है कि लोगों ने भाजपा के ध्रुवीकरण की राजनीति को नकार दिया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में एंट्री, भाजपा के लिए एक मात्र राहत की बात रही। यहां बशीरहाट सीट से भाजपा के समिक भट्टाचार्य ने जीत हासिल की है।

माकपा ने त्रिपुरा में एक सीट जीती है, जबकि सिक्किम में एक सीट निर्दलीय को मिली है। राजस्थान में भाजपा चार में से तीन सीटें हार गई। विश्लेषकों का कहना है कि जनता वसुंधरा के घमंड का बदला ले रही है।

गुजरात में कांग्रेस, भाजपा से तीन सीटें जीतने में कामयाब रही है। यूपी (11 सीटें), गुजरात ( नौ सीटें) और राजस्थान (चार सीटें) में जिन सीटों के लिए उपचुनाव हुए उन पर भाजपा का कब्जा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed