फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh comment on shivpal singh yadav in state summit of samajwadi party

अखिलेश ने शिवपाल पर बोला हमला, कहा- साजिश के कारण हार गए यूपी विधानसभा चुनाव

Sat, 23 Sep 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
akhilesh comment on shivpal singh yadav in state summit of samajwadi party
अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को इशारों ही इशारों में शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं से कहा, बनावटी समाजवादियों से सावधान रहना है। हमारे खिलाफ कई बार साजिशें हुई हैं। एक साजिश तो कामयाब भी रही और सपा विधानसभा चुनाव हार गई, लेकिन साजिशें करने वाले अब सफल नहीं होंगे।

विज्ञापन


अखिलेश शनिवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान में सपा के राज्य सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सपा की स्थापना के बाद यह पहला सम्मेलन था जिसमें मुलायम और शिवपाल मौजूद नहीं थे। मुख्य मंच पर बैकड्रॉप में अखिलेश के साथ मुलायम की फोटो लगी हुई था लेकिन शिवपाल सपा की प्रचार सामग्री से नदारद थे।
विज्ञापन

 
अखिलेश ने कहा, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने तमाम नेताओं को साथ लेकर समाजवादी आंदोलन को बढ़ाया। वे हमारे पिता हैं। उनका आशीर्वाद साथ है और आगे भी साथ रहेगा तो समाजवादी आंदोलन बढ़ता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूती से लड़ेंगे गोरखपुर, फूलपुर उपचुनाव

akhilesh comment on shivpal singh yadav in state summit of samajwadi party
नरेश उत्तम और अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों की तरफ लोग देख रहे हैं। दूसरी पार्टियों के नेता सपा में आ रहे हैं। हमें जनता के बीच जाना है, सरकार की नाकामियों को बताना है। गोरखपुर व फूलपुर में लोकसभा उपचुनाव मजबूती से लड़ना है। योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि गोरखपुर से सीएम बन गए लेकिन बच्चों की जान चली गई। सरकार ने उनकी मदद नहीं की। पीड़ित परिवारों की मदद समाजवादियों ने की है।

2019 में मोदी आए तो फिर चुनाव नहीं : रामगोपाल
सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि देश एकदलीय शासन प्रणाली की तरफ जा रहा है। यदि 2019 में नरेंद्र मोदी फिर आ गए तो देश में आगे से चुनाव नहीं होंगे। हिटलर भी देश का गौरव वापस लाने के नाम पर सत्ता में आए थे और तानाशाह बन गए। जर्मनी को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।

रोहिंग्या मुसलमानों जैसी हालत होगी : आजम
आजम खां ने मोदी सरकार पर हमला बोला। मुसलमानों को सावधान किया कि उनकी हालत भी रोहिंग्या मुसलमानों जैसी हो सकती है। कहा, यदि हमारी वजह से देश का सुख-चैन छिन रहा है तो बैठकर बात करो। गुजरात, मुजफ्फरनगर की तरह खून न बहाओ।

शिवपाल का नाम लिए बिना कहा, गद्दारों पर कार्रवाई करो

akhilesh comment on shivpal singh yadav in state summit of samajwadi party

सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल और रामजीलाल सुमन के निशाने पर भी शिवपाल यादव रहे। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि विधानसभा चुनाव में गद्दारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

नरेश उत्तम फिर चुने गए प्रदेश अध्यक्ष
सपा के राज्य सम्मेलन में नरेश उत्तम पटेल एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। रामगोपाल ने उनके निर्वाचन की घोषणा की।

भाजपा को सत्ता से हटाना पहला लक्ष्य
विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव रखा। इस पर एक दर्जन नेताओं ने विचार रखे। उनके सुझावों को शामिल करते हुए प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसमें भाजपा को 2019 में केंद्र की सत्ता से हटाने को पहला लक्ष्य बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed