फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kartik unleashed a spell at 149 kmph; Meerut secures fourth win.

Lucknow News: 149 किमी की रफ्तार से बरसे कार्तिक, मेरठ की चौथी जीत

Sat, 22 Aug 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Kartik unleashed a spell at 149 kmph; Meerut secures fourth win.
मेरठ मेवरिक्स के गेंदबाज कार्तिक त्यागी, तीन विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच।
लखनऊ। 149 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से निकली कार्तिक त्यागी की गेंदों ने नोएडा किंग्स की पारी की रफ्तार थाम दी। उनकी धारदार गेंदबाजी की बदौलत मेरठ मावरिक्स ने शुक्रवार को यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में नोएडा किंग्स को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) पद्धति से 23 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। आठ अंकों के साथ मेरठ ने अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और उसका अजेय अभियान जारी है।
विज्ञापन

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ की शुरुआत खराब रही। कुणाल त्यागी ने पहले ओवर में स्वास्तिक चिकारा (1) और ऋतुराज शर्मा (0) को लगातार गेंदों पर आउट किया। सात ओवर के अंदर मेरठ ने 35 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। कप्तान रिंकू सिंह दो रन पर पगबाधा आउट हुए।
विज्ञापन

अक्षय दुबे ने 41 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर एक छोर संभाले रखा। संदीप तोमर ने 14 और यश गर्ग ने 16 रन बनाए। मेरठ की टीम 19.3 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। कुणाल त्यागी ने चार और प्रशांत वीर ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में नोएडा ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर शिवा सिंह (4) का विकेट गंवा दिया। विशाल चौधरी के बाद कार्तिक त्यागी ने मोर्चा संभाला। दूसरे ओवर में उन्होंने शौर्य सिंह (1) और आदित्य शर्मा (0) को लगातार गेंदों पर आउट किया। उनकी गेंदों की रफ्तार 149 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंची। चौथे ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने माधव कौशिक (6) को भी पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद जीशान अंसारी और यश गर्ग ने बॉबी यादव (10) और रवि सिंह (21) के विकेट लिए। 10.2 ओवर में नोएडा का स्कोर 51/6 था, तभी बारिश शुरू हो गई। डीएलएस के अनुसार मेरठ को 23 रन से विजेता घोषित किया गया। कार्तिक त्यागी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मेरठ मेवरिक्स के गेंदबाज कार्तिक त्यागी, तीन विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच।

मेरठ मेवरिक्स के गेंदबाज कार्तिक त्यागी, तीन विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच।

मेरठ मेवरिक्स के गेंदबाज कार्तिक त्यागी, तीन विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच।

मेरठ मेवरिक्स के गेंदबाज कार्तिक त्यागी, तीन विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच।

मेरठ मेवरिक्स के गेंदबाज कार्तिक त्यागी, तीन विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच।

मेरठ मेवरिक्स के गेंदबाज कार्तिक त्यागी, तीन विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच।

मेरठ मेवरिक्स के गेंदबाज कार्तिक त्यागी, तीन विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच।

मेरठ मेवरिक्स के गेंदबाज कार्तिक त्यागी, तीन विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed