{"_id":"5fad5cc68ebc3ec5ee58d0bb","slug":"akhilesh-asks-for-six-times-compensation-for-ayodhya-farmers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के किसानों के लिए अखिलेश ने मांगा छह गुना मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के किसानों के लिए अखिलेश ने मांगा छह गुना मुआवजा
Thu, 12 Nov 2020 09:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 Nov 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहीत की जा रही किसानों की जमीन के लिए छह गुना मुआवजा देने की मांग की है। बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसानों को कभी मुआवजे के लिए मदद मांगने नहीं आना पड़ा। लेकिन इस सरकार में मुख्यमंत्री से मदद मांगने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि सपा कार्यकाल में बने एक्सप्रेस-वे में किसानों के फायदे के लिए सर्किल रेट में बदलाव किया गया था। किसानों के पास अधिकारी उनकी बात सुनने जाते थे। लखनऊ से जहां पर एक्सप्रेस-वे को जोड़ा गया है उस जगह दो गांव थे। हमने पूरे गांव उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए। लेकिन एक भी किसान को नुकसान नहीं होने दिया। वहीं योगी सरकार पुण्य काम के लिए जमीन ले रही है और किसानों को परेशान भी कर रही है। सरकार के पास कभी पैसे की कमी नहीं होती वह चाहे तो छह गुना मुआवजा दे सकती है। सपा सरकार आएगी तो किसानों को अधिक मुआवजा दिया जाएगा।
इससे पहले पूर्व विधायक पवन पांडेय के साथ अयोध्या के धर्मपुर गांव के बुजुर्ग किसान रामलौट तिवारी व वीरेंद्र कुमार तिवारी ने अपनी पीड़ा पत्रकारों को बताई। उन्होंने बताया कि अयोध्या के तीन गांवों में अधिकारियों का आतंक है। एक साथ पांच किसान कहीं खड़े नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को बढ़ा मुआवजा नहीं मिला तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। कुट्टिया गांव से आए किसान राम सरन यादव, गंजा गांव के केदार यादव ने भी अपनी पीड़ा बताई।

बिहार चुनाव के बाद लोकतंत्र पर भरोसा करने वाले दुखी
अखिलेश ने कहा कि बिहार चुनाव के बाद लोकतंत्र पर भरोसा करने वाले सभी लोग दुखी हैं। कैसे ऐसे भी चुनाव लड़े जाएंगे। केवल 14 हजार वोट ज्यादा पाए हैं भाजपा गठबंधन ने। इधर का वोट उधर कर दिया। यही भाजपा का हुनर है। तेजस्वी जीतते-जीतते रह गए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को बेईमान बताते हुए कहा कि बिहार चुनाव में क्या हुआ सबने देखा। इसी तरह यूपी उपचुनाव में कोटेदार से लेकर प्रधान और पुलिस से लेकर डीएम तक लगा दिए गए।
अपने बूथ 80-90 प्रतिशत किए और विपक्षियों को लाठी मारकर थाने में बंद कर दिया गया। कहा, कोई भी सरकार के खिलाफ बोलेगा तो वह बुलडोजर चला देगी। कई पत्रकार जेल में है। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के गाजियाबाद व बागपत से आए पदाधिकारियों ने अखिलेश से मुलाकात की। प्रतिनिधमंडल में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा समेत कई लोग शामिल थे।