फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh appoint amit student group

चुनाव की तैयारी, सीएम ने की भंग प्रकोष्ठों की बहाली

Sun, 01 Sep 2013 11:43 PM IST
लखनऊ/राजेंद्र सिंह
लखनऊ/राजेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
akhilesh appoint amit student group

मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भंग चल रहे प्रकोष्ठों की बहाली शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार को उन्होंने मेरठ के अतुल प्रधान को छात्र सभा तथा देवरिया के बृजेश यादव को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की कमान सौंपी है। दोनों ही युवा नेता छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अतुल प्रधान मेरठ जिले के मवाना क्षेत्र के गडाना गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में छात्र नेता के रूप में उन्होंने कई आंदोलनों की अगुवाई की। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने उन्हें मेरठ जिले की सरधना सीट से प्रत्याशी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वह जीत नहीं पाए लेकिन शानदार चुनाव लड़कर करीब 50 हजार वोट हासिल किए। अखिलेश यादव के नजदीकी समझे जाने वाले अतुल को छात्र सभा की बागडोर सौंपकर वेस्ट यूपी के गुर्जर समाज को और मजबूती से जोड़ने का संकेत दिया गया है।

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष नामित किए गए बृजेश यादव देवरिया जिले के शंकरनगर गांव के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2005-06 में लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे हैं।

छात्र आंदोलन और घेरा डालो आंदोलन में वह महाराजगंज जेल में बंद रहे हैं। बसपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ राजधानी में हुए सभी आंदोलनों में वह सक्रिय रहे।

वह सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ गिरफ्तारी तथा जेल यातना के शिकार भी हुए। दोनों युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपने पर नौजवानों ने अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर पीडी तिवारी और रामसागर यादव भी उपस्थित थे।


दस दिन में बनानी होगी कार्यकारिणी
राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि नामित प्रदेश अध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वह अपने प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी पार्टी संविधान के अनुसार गठित कर 10 दिन में प्रदेश कार्यालय को अनुमोदन के लिए भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed