{"_id":"692883e3747fb4619706cada","slug":"akhilesh-announced-sp-will-give-rs-2-lakh-each-to-the-dependents-of-deceased-blos-made-this-appeal-to-blos-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने किया एलान: मृतक बीएलओ के आश्रितों को दो-दो लाख देगी सपा, BLO से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने किया एलान: मृतक बीएलओ के आश्रितों को दो-दो लाख देगी सपा, BLO से की ये अपील
Thu, 27 Nov 2025 10:33 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:33 PM IST
सार
Death of BLO: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एलान करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े जिन बीएलओ की हाल ही में मौत हुई है। सपा उनको दो-दो लाख दे रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में मृतक बीएलओ के आश्रितों को दो-दो लाख मुआवजा देने का एलान किया है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से भी अपील की है वह भी काम के तनाव में जान गंवाने वाले बीएलओ के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दें। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीएलओ पर एसआईआर का अव्यवहारिक लक्ष्य देकर जो मानसिक दबाव बनाया जा रहा है, यह निंदनीय और घोर आपत्तिजनक है। भाजपा राज ने तरह-तरह की प्रताड़ना और अशांति के सिवा किसी को कुछ नहीं दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने नई नौकरियां तो दी नहीं और जो नौकरी चल रही है, उसे इतना कठिन बना दिया है कि लोग हताश होकर नौकरी छोड़ दें। कभी पूरे न होने वाले लक्ष्य देकर बीएलओ से अपना घर-परिवार भूलकर मशीन की तरह काम करने की उम्मीद करना अमानवीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ये सब काम अपने चुनावी महाघोटाले के लिए कर रही है, लेकिन सवाल ये है कि जो बीएलओ हताश होकर नौकरी छोड़ रहे हैं या जो अपनी जान तक दांव पर लगा दे रहे हैं, वो इस सियासी घपलेबाजी का खमियाजा क्यों भुगतें।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि देश भर के कर्मचारियों को इसके खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। हम हर बीएलओ के साथ हैं। हमारी हर बीएलओ से अपील है कि इन हालातों में ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे आपका परिवार प्रभावित हो।
विज्ञापन