फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh and Mayawati may meet soon

अखिलेश और मायावती के बीच इन मुद्दों को लेकर जल्द हो सकती है मुलाकात

Fri, 11 May 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 May 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh and Mayawati may meet soon
मायावती व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच जल्द ही मुलाकात की संभावना है। सूत्रों की मानें तो कर्नाटक चुनाव से खाली होकर बसपा सुप्रीमो लखनऊ आते ही अखिलेश के साथ बैठक कर सकती हैं।
विज्ञापन


इनके बीच कैराना व नूरपुर में उपचुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। संभावित बैठक में चुनावी गठबंधन व सीटों पर भी बात होने की संभावना है। इस बैठक के लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां चल रही हैं, वहीं दोनों पार्टियां अपनी सांगठनिक ताकत को मजबूत करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में प्रदेश बसपा अध्यक्ष राम अचल राजभर ने बृहस्पतिवार को पार्टी की मासिक बैठक में संगठन को विस्तार देने के लिए पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने बूथ कमेटी के गठन का काम 31 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया। बूथ कमेटियां बनाने में यह ख्याल रखा जाएगा कि इसमें 50 प्रतिशत युवकों की भागीदारी हो। प्रदेश अध्यक्ष ने निष्क्रिय सदस्यों को हटाकर उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ गठन के बाद जून तक सेक्टर कमेटियों के गठन का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर काडर प्रशिक्षण का काम शुरू होगा। इसमें फ्रंटल संगठन बामसेफ आदि भी शामिल होंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि कहीं भी कोई घटना हो तो वहां जरूर जाएं। पीड़ित पक्ष की मदद करें। थाने पर न जाकर जिले के कप्तान व डीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद भी अगर सुनवाई नहीं होती है तो वह प्रदेश पदाधिकारियों तक बात पहुंचाएं।

बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने का काम तेजी से हो रहा है। सर्व समाज को बसपा से जोड़ने पर विशेष फोकस है। कैराना व नूरपुर उपचुनाव में बसपा के स्टैंड के बारे में पूछने पर राम अचल ने कहा, यह पार्टी का नीतिगत मामला है। इस पर मायावती फैसला  ही करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed