फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AK Sharma said, nominate nodal officers to monitor the cleanliness in the civic bodies

UP News : एके शर्मा ने कहा, बिजली चोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई, रात में भी चलाया जाए चेकिंग अभियान

Wed, 26 Jul 2023 08:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 26 Jul 2023 08:01 PM IST
सार

नगर निकायों में सफाई व्यवस्था नहीं सुधरने पर नाराजगी जताते हुए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने निगरानी के लिए सभी निकाय अधिकारियों को तत्काल नोडल अफसर नामित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि नोडल अधिकारियों द्वारा नियमित तौर पर शहर में सफाई, कूड़ा निस्तारण, सौन्दर्यीकरण व विकास कार्यों की निगरानी की जा सके।

विज्ञापन
AK Sharma said, nominate nodal officers to monitor the cleanliness in the civic bodies
नगर विकास मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी बिजली चोरी रोकने के लिए अपने क्षेत्रों में रात में भी चेकिंग अभियान चलाएं, जिससे विद्युत लोड से हो रहे फाल्ट एवं ट्रिपिंग को भी नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी कर विभाग को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्युत कार्मिक बिजली की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। लोड बढ़ने से फाल्ट, ट्रिपिंग, ट्रांसफार्मर खराबी एवं तार टूटने की शिकायतें आ रही हैं, जिसका त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरडीएसएस योजना से जर्जर पोल एवं तार को बदलने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में बेहतर आपूर्ति के साथ 24 घंटे बिजली मिलेगी। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय से अपना बिल जमा करें, जिससे कि बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ कर सबको बिजली पहुंचाई जा सके। ऐसे उपभोक्ता जिनका विद्युत कनेक्शन चालू नहीं है वे 100 रुपये जमा कर अपना विद्युत कनेक्शन चालू करवा सकते हैं।

विज्ञापन


निकायों में सफाई व्यवस्था की निगरानी के नामित करें नोडल अफसर
बार-बार निर्देश के बाद भी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था नहीं सुधरने पर नाराजगी जताते हुए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने निगरानी के लिए सभी निकाय अधिकारियों को तत्काल नोडल अफसर नामित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि नोडल अधिकारियों द्वारा नियमित तौर पर शहर में सफाई, कूड़ा निस्तारण, सौन्दर्यीकरण व विकास कार्यों की निगरानी की जा सके। साथ ही उन्होंने नगर निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए कानपुर और आगरा नगर निगम के लिए भी म्युनिसिपल बांड जारी कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री बुधवार को यहां नगर विकास विभाग के क्रियाकलापों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सफाई व्यवस्था और दवाओं के छिड़काव में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी है। बरसात के मौसम में संचारी रोग, जल एवं मच्छरजनित बीमारियों, डेंगू व मलेरिया के बढ़ने का खतरा को देखते हुए नियमित तौर फागिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने को कहा है। शहरों में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने और जलनिकासी के काम में किसी भी स्तर लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। मंत्री द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठान, सुन्दरीकरण, पार्कों के रखरखाव, खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने सभी नगर निगमों में मॉडल गौशाला बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने और नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में कान्हा गौशालाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मंत्री ने विद्युत और गैस से संचालित होने वाले आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल बनाने, स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने, सेफ सिटी के कार्यों को पूरा करने को भी कहा है। मुरादाबाद व सहारनपुर में स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता जताते मंत्री ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने निकाय अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय बनाते हुए शहरों के विकास कार्यों को कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सूडा के तहत संचालित योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करने और बकाए किश्तों को जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed