{"_id":"6015bd568ebc3e31cf4345eb","slug":"ajit-murder-plot-was-planned-in-azangarh-jail-lucknow-news-lko562397321","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ जेल में रची गई थी गैंगवार की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ जेल में रची गई थी गैंगवार की साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठौता चौराहे पर 6 जनवरी को हुए गैंगवार की साजिश आजमगढ़ जेल में रची गई थी। गैंगवार में अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने इस मामले में आजमगढ़ जेल में बंद अपराधी कु़ंटू सिंह और बरेली जेल में बंद अखंड सिंह की कस्टडी रिमांड ली है। दोनों से कई चक्र की पूछताछ हुई।
इसमें इस बात का खुलासा हुआ कि गैंगवार की साजिश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधी उधम सिंह भूमिका अहम रही। वहीं, पूर्व सांसद की भूमिका भी पाई गई है।
पुलिस अब पूर्व सांसद पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, गैंगवार की साजिश रचने वाले कुंटू सिंह और अंखड को रिमांड पर लिया गया है।
उनसे कई राउंड की पूछताछ की गई है। इसमें सामने आया कि अजीत सिंह की हत्या की साजिश कुंटू व अखंड ने आजमगढ़ जेल में रची। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का इनामी बदमाश उधम सिंह भी बंद था।
इन तीनों ने मिलकर ही अजीत की हत्या की साजिश रची। उधम सिंह ने ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शूटरों व असलहों का इंतजाम किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले में अब तक तीन शरणदाताओं और एक शूटर संदीप सिंह बाबा को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने मुख्य शूटर गिरधारी उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 बजे तक शूटर संदीप सिंह बाबा से भी पूछताछ की। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक कुंटू व अखंड से अभी पूछताछ की जाएगी।
पूर्व सांसद पर शिकंजा कसने की तैयारी
पुलिस के मुताबिक गैंगवार के बारे में पूरी जानकारी पूर्वांचाल के बाहुबली पूर्व सांसद को थी। उसे हत्या की योजना बनाने से लेकर शूटरों के रहने का इंतजाम करने में शामिल पाया गया। वहीं अपने खास गुर्गे विपुल सिंह को लगाकर घायल शूटर का इलाज कराये जाने की बात भी पुष्ट हो गई है। दोनों मुख्य साजिशकर्ता कुंटू सिंह और अखंड सिंह की पूछताछ के बाद पूर्व सांसद पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जाएगी। कुछ और साक्ष्य हाथ लगने केबाद कड़ियाें को जोड़ने के बाद कार्यवाही की जाएगी।