{"_id":"66b88b3cb19ce3c9950ff138","slug":"ajay-rai-said-modi-government-is-not-allowing-hindu-refugees-to-enter-the-border-cm-should-refrain-from-maki-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय राय बोले: हिंदू शरणार्थियों को बॉर्डर पर घुसने नहीं दे रही मोदी सरकार, गैर जिम्मेदाराना बयानों से बचे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय राय बोले: हिंदू शरणार्थियों को बॉर्डर पर घुसने नहीं दे रही मोदी सरकार, गैर जिम्मेदाराना बयानों से बचे सीएम
Sun, 11 Aug 2024 03:28 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 11 Aug 2024 03:28 PM IST
सार
कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बांग्लादेश में हुई घटना के बाद केंद्र सरकार वहां के हिंदू शरणार्थियों को बॉर्डर पर घुसने नहीं दे रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बांग्लादेश के मुद्दे पर प्रदेश और केंद्र की सरकार को जिम्मेदार भूमिका अदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म को अपनी सियासत का आधार बना कर सिर्फ वैमनस्यता फैलाने का काम योगी जी करते हैं। बांग्लादेश के मुद्दे पर जिस तरह की स्तरहीन बयानबाजी वो कर रहे हैं वो निहायत निंदनीय है।
विज्ञापन
इस प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार निहायत झूठी है, बॉर्डर पर आने वाले हिन्दू शरणार्थियों को घुसने नहीं दिया जा रहा और यहां योगी सीना पीट-पीट कर चिल्ला रहे हैं कि हम हिन्दुओं की रक्षा करेंगे।
विज्ञापन
राय ने कहा कि सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में संपूर्ण विपक्ष ने एक स्वर में सरकार को इस मुद्दे पर अपना समर्थन दिया था। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताते हुए सरकार से पूछा था कि भारत सरकार इसे रोकने के लिए क्या कर रही है?
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगी केन्द्र में अपनी सरकार से सवाल करने के बजाय यहां उप्र में बांग्लादेश की आड़ में वोट लेने के लिए धार्मिक विद्वेष फैला रहे हैं। राय ने कहा कि पड़ोस में हुए इतने दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम पर बुलाई गई सर्वदलिय बैठक में खुद प्रधानमंत्री शामिल नहीं हुए। इससे इस गंभीर मसले पर और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री की संवेदनहीनता का पता चलता है।