{"_id":"6a119cc754401eb5960b08be","slug":"ajay-rai-faces-backlash-his-statement-azam-sentence-extended-three-years-dumper-crushed-father-and-three-sons-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: अपने बयान पर घिरे अजय राय, आजम खां की सजा तीन साल बढ़ी; डंपर ने कुचला, पिता और तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: अपने बयान पर घिरे अजय राय, आजम खां की सजा तीन साल बढ़ी; डंपर ने कुचला, पिता और तीन बच्चों की मौत
Sat, 23 May 2026 06:00 PM IST
Bhupendra Singh
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 23 May 2026 06:00 PM IST
सार
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
महोबा में अजय राय पर एफआईआर
- फोटो : amar ujala
अपने बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय खुद घिरे
महोबा जिले में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक और कानूनी रूप ले लिया है। शुक्रवार को पीड़िता से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सूबे की कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े किए। लेकिन, पीड़िता से मिलकर लौटते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करना उन्हें भारी पड़ गया। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने अजय राय, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजराज सिंह सहित 30 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी जगह पर सोया हुआ था पूरा परिवार।
- फोटो : अमर उजाला।
घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला
यूपी के बाराबंकी में फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार तड़के सड़क किनारे सो रहे परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में पिता और तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि, मां गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
आजम खां और बेटे अब्दुल्ला को सजा
- फोटो : अमर उजाला
आजम खां की सजा तीन साल बढ़ी
सपा नेता आजम खां और बेटे अब्दुल्ला आजम से जुड़े दो पैन कार्ड मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सरकार की अपील मंजूर करते हुए आजम खां की सजा सात वर्ष से बढ़ाकर 10 साल कर दी है। साथ ही उन पर लगाया गया 50 हजार रुपये का जुर्माना बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
रिश्ते शर्मसार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बगैर इलाज मर गया बीमार बाप
जिस पिता ने अपने दोनों बेटों को पढ़ा लिखाकर बड़ा किया, अंतिम समय में वही दोनों बेटे आने से आनाकानी करते रहे। गुजरात में प्राइवेट नौकरी करने वाले एक बेटे को पड़ोसी ने फ्लाइट के किराए के लिए 12 हजार रुपये भेजे तो वह कानपुर शहर तो आ गया पर घर नहीं आया। बीमार पिता की मृत्यु की सूचना के बावजूद उसने घर आना मुनासिब नहीं समझा। साले और मोहल्ले के लोगों ने अंतिम संस्कार कराया। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
कमिश्नर ऑफिस में खड़े आईटीबीपी जवान
- फोटो : amar ujala
ITBP के जवानों ने घेरा कमिश्नर दफ्तर
कानपुर में आईटीबीपी जवान विकास सिंह ने मां निर्मला देवी के हाथ कटने के मामले में सीएमओ को कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टरों को बचाने का आरोप लगाया है। सीएमओ की स्पष्ट जांच रिपोर्ट न देने का आरोप लगा पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। आईटीबीपी के करीब 100 जवानों ने सुबह 11:15 बजे पहुंच कर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
योगी बोले- कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार मिशन को वैश्विक अवसरों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
सुसाइड (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला