{"_id":"616018588ebc3e626d1ae954","slug":"ajay-mishra-teni-will-attend-meeting-to-be-held-at-cm-yogi-residence-said-son-ashish-mishra-will-appear-in-front-of-police-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP NEWS: अजय मिश्रा टोनी बोले- मेरा बेटा निर्दोष, कल पुलिस के सामने हाजिर होकर देगा निर्दोष होने का सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP NEWS: अजय मिश्रा टोनी बोले- मेरा बेटा निर्दोष, कल पुलिस के सामने हाजिर होकर देगा निर्दोष होने का सबूत
Fri, 08 Oct 2021 08:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 08 Oct 2021 08:02 PM IST
सार
अजय मिश्रा ने अपने बेटे आशीष मिश्रा के आज हाजिर नहीं होने पर कहा कि वह कल यानी शनिवार को हाजिर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को कल बुलाया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह पुलिस के सामने हाजिर नहीं हो सका।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि लखीमपुर हिंसा के मामले में उनका बेटा आशीष मिश्रा पूरी तरह निर्दोष है। उन्होंने कहा कि आशीष शनिवार को अपने निर्दोष होने के सूबतों के साथ जांच एजेंसी के सामने पेश होगा।
विज्ञापन
लखीमपुर की घटना के बाद पहली बार अजय मिश्रा टेनी शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित अवध क्षेत्र के भाजपा सांसद और विधायकों की बैठक में शामिल होने लखनऊ पहुंचे। टेनी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका बेटा आशीष मिश्रा निर्दोष है, बेटे का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह शुक्रवार को जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बेटा कहीं भागा नहीं है, बल्कि घर पर ही है। आशीष शनिवार को अपने निर्दोष होने के सबूतों के साथ जांच एजेंसी के सामने पेश होगा। उन्होंने कहा कि वह और उनका बेटा जांच एजेंसी को पूरा सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। भाजपा में किसी के साथ पक्षपात नहीं होता है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टेनी ने कहा कि शनिवार को घटना के दौरान भीड़ में किसानों के वेश में कुछ उपद्रवी भी शामिल थे।
घर के बाहर चस्पा किया था नोटिस
पुलिस ने गुरुवार की शाम को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया था। इससे पहले आईजी लक्ष्मी सिंह ने मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्र मोनू को पर्यवेक्षण समिति के सामने पेश होने के लिए नोटिस भेजने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस ने आशीष मिश्र मोनू की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। इससे कयास लगाया जा रहा कि आशीष मिश्र की गिरफ्तारी शनिवार को हो सकती है।
हत्या के आरोपियों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाती है?
वहीं, लखीमुपर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यूपी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। सुनवाई के दौरान पुलिसिया कार्यवाई में शिथिलता बरतने के चलते राज्य सरकार को मुख्य न्यायाधीश के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। उन्होंने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए सवाल किया है कि क्या हत्या के आरोपियों को पुलिस नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाती है? सीजेआई ने पूछा है कि अब तक हत्यारोपित को हिरासत में किस आधार पर नहीं लिया गया? कोर्ट के सवालों का जवाब देते हुए राज्य सरकार की तरफ से पेश हुए वकील हरीश साल्वे ने कहा कि किसानों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली के घाव नहीं दिखे, इसलिए उन्हें नोटिस भेजा गया था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो कारतूस बरामद हुए हैं। इससे लगता है कि आरोपी का निशाना कुछ और था।