फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ajay kumar lallu asked why PM Modi wer silent for 36 hours.

जवानों की शहादत पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, कहा-36 घंटे चुप क्यों रहे: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Fri, 19 Jun 2020 12:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Jun 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Ajay kumar lallu asked why PM Modi wer silent for 36 hours.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala

जेल से रिहा होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की भाजपा सरकार सहित केंद्र पर तीखा हमला किया। वह सीमा पर शहीद जवानों की स्मृति में मौन रखने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एकजुटता सीमा पर लड़ रहे जवानों के साथ है। देश जानना चाहता है कि प्रधानमंत्री 36 घंटे चुप क्यों रहे?

लल्लू 27 दिन जेल में रहने के बाद बुधवार देर शाम रिहा हुए थे। उन्होंने कहा कि श्रमिक हितों के लिए वह हजार बार जेल जाने को तैयार हैं। भाजपा सरकार की तानाशाही गरीबों की सेवा करने से नहीं रोक सकती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है। मजदूरों की सेवा करने, उन्हें सुरक्षित घरों तक पहुंचाने की पहल करने पर जेल भेजा गया। फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए। लेकिन, भाजपा देश विरोधी, गरीब-मजदूर विरोधी नीतियों और तानाशाही के दम पर हमारा सेवा कार्य नहीं रोक सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पैदल चल रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए बसें चलवाने की अनुमति मांगी लेकिन सरकार ने अपनी गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दिया।

'मैं मजदूर रहा हूं, मैंने गुड़गांव में खुद मजदूरी की है'

लल्लू ने कहा, मैं मजदूर रहा हूं। मैंने गुड़गांव में खुद मजदूरी की है। मैं श्रमिकों के पैरों के छालों का दर्द महसूस कर सकता हूं। मैं उनकी भूख को समझ सकता हूं, उनकी हर बेबसी से वाकिफ  हूं। श्रमिक भाई-बहनों के लिए सौ बार जेल जाने को तैयार हूं।

वकील से भी नहीं मिलने दिया
लल्लू ने कहा, सरकार ने मुझे अपने वकील तक से नहीं मिलने दिया। मुझे सिर्फ इस बात की फिक्र थी कि सड़कों पर हजारों की तादाद में लोग पैदल चल रहे होंगे। उनके पांव में छाले पड़ गए होंगे। मुझे इस बात की चिंता थी लोगों तक खाना कैसे पहुंच रहा होगा। जो बीमार हैं उन तक दवा कैसे पहुंच रही होगी।

1.15 करोड़ लोगों के भोजन का बंदोबस्त किया
पीसीसी अध्यक्ष ने कहा, हमारी राष्ट्रीय महासचिव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 1 करोड़ 15 लाख लोगों के लिए भोजन और राशन का बंदोबस्त किया गया। 10 लाख से अधिक लोगों की दूसरे प्रदेशों में मदद हुई है। मेरी रिहाई के लिए पार्टी ने सेवा सत्याग्रह आंदोलन किया और हर जिले में रसोईघर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed