फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajay joshi new revenue council head

अजय जोशी बने राजस्व परिषद के अध्यक्ष

Sun, 01 Sep 2013 12:48 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 01 Sep 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
ajay joshi new revenue council head

उत्तराखंड काडर के 1977 बैच के आईएएस अफसर अजय कुमार जोशी को

विज्ञापन
राजस्व परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने शनिवार को राजस्व परिषद पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।


जोशी इस समय प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर हैं। शनिवार को जगन मैथ्यूज के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर महज चार महीने ही अपनी सेवाएं दे पाएंगे।

दिसंबर में उनका रिटायरमेंट है। जोशी कुछ महीने पहले ही उत्तराखंड से प्रतिनियुक्ति पर आए हैं। वे प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान नैनीताल में महानिदेशक के पद पर भी रह चुके हैं।

प्रदेश में अपनी प्रतिनियुक्ति के दौरान वे लोक निर्माण विभाग, बागवानी, नियोजन और शिक्षा विभाग में सचिव और प्रमुख सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।

जोशी पहले यूपी काडर के अफसर थे। लेकिन उत्तराखंड अलग होने के बाद उन्हें वहां का काडर अलॉट किया था। इसके खिलाफ वे केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण भी गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed