{"_id":"5b8c1bba42c79246695ce6a8","slug":"aisa-leaders-joined-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसा के पूर्व नेता सुधांशु समेत कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसा के पूर्व नेता सुधांशु समेत कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते नेता
आईसा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु बाजपेयी समेत कई नेता रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र नेता, आम आदमी पार्टी व पीस पार्टी से जुड़े नेता हैं।
विज्ञापन
भाकपा माले के छात्र संगठन आईसा से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सुधांशु के साथ ही रिहाई मंच के अनिल यादव, शहनवाज खान, सरिता पटेल और रघुनंदन यादव भी कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका गुप्ता, सदफ जाफर, डॉ. जावेद अहमद, श्रवण साहू, प्रीति एम शाह, बाराबंकी के फरहान वारसी और फैजाबाद के दिनेश सिंह ने भी समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोग जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। इन सभी को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
पेपर लीक होना सरकार की विफलता
पार्टी प्रवक्ता ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की नलकूप चालक भर्ती परीक्षा का पर्चा आउट होना सरकार की विफलता है। इससे जहां बेरोजगार युवा निराश हुए हैं, वहीं सरकार नकल माफिया से निपटने में अक्षम साबित हुई है।