एयरटेल ने शुरू की 4जी सेवा, जानें आपके लिए क्या है बेहतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से अब लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा समेत 13 शहरों के एयरटेल कस्टमर भी अब हाईस्पीड मोबाइल ब्रॉडबैंड का लाभ किफायती दर पर उठा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक प्रदेश के अन्य शहरों व तहसील क्षेत्रों को भी 4-जी सेवा से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। इससे एयरटेल कस्टमर निर्बाध गति से एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, मूवीज, म्यूजिक तथा इमेजेज की सुपरफास्ट अपलोडिंग और डाउनलोडिंग कर सकेंगे।
पोस्ट पेड उपभोक्ताओं के लिए 1499 के पैकेज में एक साल की वैधता के साथ 6 जीबी डाटा का ऑफर दिया गया है। पोस्टपेड उपभोक्ताओं को 1199 रुपये से शुरू होने वाला इनफिनिटी प्लान भी मिलेगा।
इसमें 4-जी डाटा के साथ ही एसटीडी लोकल रोमिंग पर अनलिमिटेड वाइस कॉल्स की सुविधा मिलेगी। उन्होंने साफ किया कि कंपनी 4 जी सेवा के लिए फिलहाल किसी भी शहर में कोई हॉट स्पाट सेंटर न बनाकर सिर्फ स्वचालित व फ्रेंचाइजी रिटेल स्टोर पर ही स्पेशल डेमो जोन तथा कियोस्क से उपभोक्ताओं को सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
आपके लिए बेहतर क्या, खुद करें फैसला
रिलायंस जिओ
31 दिसंबर तक मुफ्त डाटा सेवा
249 में 10 जीबी तक स्पीडअप 4-जी डाटा सुविधा
फ्री वॉयस कालिंग भी पूरे समय मुफ्त
हॉट स्पॉट सेंटर पर यूजर्स को एक्स्ट्रा डाटा
आसानी से नहीं मिल रहा जिओ 4-जी सिम
वोडाफोन
सबसे पहले 4-जी डाटा सेवा लॉचिंग का श्रेय
लाचिंग ऑफर में डबल डाटा पैक का फायदा
पोस्ट पेड प्री-पेड सिम कस्टमरों का अलग-अलग ध्यान
टॉवर नेटवर्किंग कमजोर, स्पीडअप में अड़ंगा
महंगे डाटा पैक, स्पेक्ट्रम बैंड 15 सौ मेगाहर्टज (एफडी एलटीई)
एयरटेल
राजधानी सहित 13 शहरों में एक साथ शुरुआत
लॉचिंग ऑफर में प्री-पेड, पोस्ट पेड को अलग फ्री डाटा पैक
स्पेक्ट्रम बैंड 18सौ मेगाहर्टज (एफडी एलटीई)
माई एयरटेल एप पर बचा हुआ डाटा स्टोर करने की सुविधा
2-जीबी क्लाउड बैकअप और एयरटेल डायलर के साथ फ्री कालिंग