{"_id":"5e39bd522f49452e2a57ee18","slug":"airspace-will-be-closed-twice-in-lucknow-during-defense-expo","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस एक्सपोः शेड्यूल बदला, शाम को बंद होगा एयरस्पेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस एक्सपोः शेड्यूल बदला, शाम को बंद होगा एयरस्पेस
Wed, 05 Feb 2020 12:22 AM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिफेंस एक्सपो के दौरान यात्री विमानों के संचालन बाधित होने से यात्रियों को असुविधाएं न हों, इसलिए विमानन कंपनियों के लिए नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया गया था। लेकिन बुधवार को उद्घाटन के अवसर पर दो बार एयरस्पेस बंद करने का शेड्यूल बदलना पड़ गया।
विज्ञापन
वृंदावन सेक्टर-15 में बुधवार को लाइव फ्लाइंग डिस्प्ले भी किया जाएगा। इस दौरान अमौसी एयरपोर्ट पर आने व यहां से जाने वाली फ्लाइटों का संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए दिल्ली से नोटम जारी कर दिया गया है। इसमें बताया कि गया है कि एक्सपो के अंतर्गत कब-कब और किस समय एयरस्पेस बंद रहेगा। जब यह बंद रहेगा तो यात्री विमानों का संचालन नहीं हो सकेगा। चूंकि, एक्सपो ऐसी जगह पर हो रहा है, जहां से यात्री विमानों का गुजरना निर्बाध रूप से होता है, इसलिए नोटम के तहत एयरलाइनों ने शेड्यूल बदलने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
इसके मुताबिक बुधवार को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुबह उद्घाटन के लिए आना था, जिसके बाद फ्लाइंग शो होना था। इसलिए सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच एयरस्पेस बंद किया गया था। लेकिन पीएम का शेड्यूल बदलने केबाद तत्काल एयरलाइनों को नया शेड्यूल दिया गया।
विज्ञापन
अब पीएम दोपहर करीब दो बजे एक्सपो के उद्घाटन के लिए आएंगे, जिसके बाद दोपहर 3.30 बजे से सवा चार बजे तक फ्लाइंग शो होगा, जिसकी वजह से इस दौरान एयरस्पेस बंद रहेगा। जबकि 6, 7 व 8 फरवरी को दिन में दो बार एयरस्पेस बंद रखा जाएगा और 9 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 तक ही एयरस्पेस वाणिज्य उड़ानों के लिए बंद रहेगा। यानी सिर्फ एक बार ही एयर शो किया जाएगा।