फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aircraft makes emergency landing in Lucknow over suspected smoke

Lucknow News: धुआं उठने की आशंका में विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

Fri, 04 Sep 2026 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Aircraft makes emergency landing in Lucknow over suspected smoke
लखनऊ। वाराणसी से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में धुआं उठने की आशंका से हड़कंप मच गया। आननफानन विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। 155 यात्रियों और क्रू सदस्यों को उतारकर जांच कराई गई। स्थिति सामान्य मिलने पर सबने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विमान आईएक्स-1253 ने बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वाराणसी से उड़ान भरी। इसे सुबह 9:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना था। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं उठने की आशंका पर पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना दी। इसके बाद विमान अमौसी एयरपोर्ट पर उतारने के लिए कहा गया। 8:52 बजे इसकी लखनऊ में लैंडिंग कराई गई। टैक्सीवे पर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम ने विमान की जांच की। इस दौरान कहीं भी धुआं नहीं मिला। इससे पहले विमान से धुआं उठने की सूचना मिलने पर यात्री परेशान हो गए थे। क्रू सदस्यों ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

पांच घंटे बाद दूसरे विमान से भेजे गए यात्री
जिस विमान से धुआं उठने की आशंका थी, उसे जांच के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर ही खड़ा कर दिया गया। इसके यात्रियों को पांच घंटे बाद दोपहर 1:58 बजे दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। इस दौरान यात्री एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed