{"_id":"59535cf94f1c1b0f368b4c1f","slug":"air-india-starts-flight-services-from-lucknow-to-jaipur-bhopal-and-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया ने लखनऊ से जयपुर सहित इन शहरों के लिए फ्लाइट सेवा की शुरू, देखें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया ने लखनऊ से जयपुर सहित इन शहरों के लिए फ्लाइट सेवा की शुरू, देखें शेड्यूल
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
लखनऊ से जयपुर, भोपाल व देहरादून की सीधी फ्लाइट सेवा पांच जुलाई से शुरू हो रही है। एयर इंडिया यह सेवाएं देगी। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। जयपुर की फ्लाइट शाम 4.25 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होगी।
विज्ञापन
वहीं भोपाल के लिए सुबह 11.50 बजे और देहरादून केलिए सुबह 8 बजे फ्लाइट रवाना होगी। छोटे शहरों केलिए हवाई यात्राएं शुरू करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है।
विज्ञापन
इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएम चाहते हैं कि एक घंटे के हवाई सफर वाले शहरों को विमान से जोड़कर यात्रियों को राहत दी जाए और ढाई हजार रुपये तक किराया रखा जाय।
विज्ञापन
एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि जयपुर से लखनऊ, देहरादून व भोपाल के लिए फ्लाइट पांच जुलाई से शुरू हो रही है। इसका किराया, फ्लाइट संख्या, शेड्यूल वगैरह जारी कर दिया गया है और बुकिंग भी हो रही है। ये फ्लाइटें रोजाना होंगी। विमान 72 सीटर हैं।
Trending Videos
लखनऊ होगा किफायती फ्लाइटों का केंद्र
डेमो
- फोटो : demo pic
दरअसल, जयपुर एयरपोर्ट से जो फ्लाइट लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेगी। वह देहरादून जाएगी और फिर लौटकर लखनऊ आएगी। जहां से विमान को भोपाल रवाना किया जाएगा और भोपाल से लखनऊ आने पर विमान जयपुर के लिए रवाना होगा। किफायती फ्लाइटों के क्रम में लखनऊ मुख्य केंद्र की भूमिका निभाएगा।
यह है शेड्यूल
फ्लाइट संख्या कहां से कहां तक
9आई-691 जयपुर (सुबह 5.55) लखनऊ(सुबह 7.30)
9आई-693 लखनऊ (सुबह 8) देहरादून(सुबह 9.30)
9आई-694 देहरादून (सुबह 10) लखनऊ(सुबह 11.25)
9आई-695 लखनऊ(सुबह 11.50) भोपाल(दोपहर 1.45)
9आई-696 भोपाल(दोपहर 2.15) लखनऊ(दोपहर 3.55)
9आई-692 लखनऊ(शाम 4.25) जयपुर(शाम 6.10)
यह है शेड्यूल
फ्लाइट संख्या कहां से कहां तक
9आई-691 जयपुर (सुबह 5.55) लखनऊ(सुबह 7.30)
9आई-693 लखनऊ (सुबह 8) देहरादून(सुबह 9.30)
9आई-694 देहरादून (सुबह 10) लखनऊ(सुबह 11.25)
9आई-695 लखनऊ(सुबह 11.50) भोपाल(दोपहर 1.45)
9आई-696 भोपाल(दोपहर 2.15) लखनऊ(दोपहर 3.55)
9आई-692 लखनऊ(शाम 4.25) जयपुर(शाम 6.10)