फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   air india flights from lucknow to dehradun, jaipur and bhopal

लखनऊ से देहरादून, भोपाल और जयपुर की सीधी फ्लाइट शुरू

Thu, 06 Jul 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
air india flights from lucknow to dehradun, jaipur and bhopal
demo pic

जयपुर, देहरादून और भोपाल के लिए लखनऊ से सीधी फ्लाइट बुधवार से शुरू हो गई। इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने हरी झंडी दिखाकर सुबह 10 बजे लखनऊ से देहरादून की फ्लाइट को रवाना किया। यह फ्लाइट सुबह जयपुर से लखनऊ पहुंची थी।

विज्ञापन


अमौसी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से देहरादून को जाने वाली फ्लाइट 62 यात्रियों को लेकर  देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरी। वहां से आधा घंटे बाद यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट लखनऊ के लिए रवाना हुई। यह फ्लाइट रोजाना सुबह आठ बजे अमौसी से उड़ान भरेगी और 9:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेगा।
विज्ञापन


वहीं देहरादून से रोजाना सुबह 10 बजे फ्लाइट लखनऊ के लिए वापस लौटेगी। लखनऊ से देहरादून के बीच डेढ़ घंटे का हवाई सफर रहेगा। यह फ्लाइट देहरादून से वापस आई तो भोपाल को रवाना की गई। भोपाल से इसकी वापसी रात आठ बजे हुई जो बाद में जयपुर के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल का किराया त्र 5120 पहुंचा
तीनों शहरों के लिए फ्लाइट का न्यूनतम किराया 2300 रुपये तय किया गया।  हालांकि सीट की मांग बढ़ने पर किराया बढ़ाया जा सकता। यहीं कारण की छह जुलाई के लिए भोपाल का किराया 5120 रुपये, जयपुर एवं देहरादून का 3900 रुपये हो गया है।

कनेक्टिंग फ्लाइट वाया दिल्ली होकर देहरादून से लखनऊ के लिए करीब ढाई घंटे का समय लेती है। जबकि सीधी सेवा केवल डेढ़ घंटे का समय लगाएगी। कनेक्टिंग फ्लाइट का न्यूनतम किराया जहां तीन से पांच हजार रुपये तक है। वहीं एयर इंडिया की सीधी फ्लाइट का न्यूनतम किराया करीब 2300 रुपये है।

डीएवी कॉलेज के लेक्चरर ने साझा की तस्वीर

air india flights from lucknow to dehradun, jaipur and bhopal
demo pic

देहरादून-लखनऊ के बीच उद्घाटन उड़ान की तस्वीर को डीएवी कॉलेज के लेक्चरर डॉ. देवेंद्र भसीन ने फेसबुक पर शेयर किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है। देहरादून-लखनऊ के बीच एयर इंडिया की पांच जुलाई से सीधी उड़ान शुरू हुई । उद्घाटन उड़ान में मुझे भी यात्रा करने का अवसर प्राप्त हुआ। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर चेक इन के समय उन्होंने मैसेज के साथ चेक इन करते वक्त की फ ोटो भी शेयर की है।

इंतजार करें और सीधी सेवाएं शुरू होंगी : लोेहानी
इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने कहा कि लखनऊ के लोग थोड़ा और इंतजार करें, जल्द ही और महानगरों के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि देहरादून, भोपाल एवं जयपुर की सीधी फ्लाइट शुरू होने से यात्री कम किराए में गंतव्य को पहुंचेंगे और समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि अब तक इंडिगो और जेट एयरवेज समेत कई एयरलाइंस सर्विस की कनेक्टिंग फ्लाइट थी। इनमें वक्त के साथ-साथ किराया भी ज्यादा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed