{"_id":"62eadad1c2a8a632e21d0d9e","slug":"air-asia-direct-flight-lucknow-news-lko6425659133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, गोवा व बंगलुरु के लिए एयर एशिया की सीधी फ्लाइटें कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, गोवा व बंगलुरु के लिए एयर एशिया की सीधी फ्लाइटें कल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर एशिया शुक्रवार पांच अगस्त से अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली, गोवा व बंगलुरु की सीधी फ्लाइटें शुरू करेगी। कोलकाता व मुंबई की फ्लाइटें सितंबर से उड़ान भरेंगी। पहले पांच अगस्त से ही पांचों शहरों के लिए उड़ानें शुरू होनी थी, लेकिन अंतिम समय पर शेड्यूल में बदलाव किया गया। एयर एशिया लखनऊ से जयपुर, कोच्चि, रांची, श्रीनगर, गुवाहाटी के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी उपलब्ध कराएगी। नई एयरलाइन के लखनऊ से शुरू होने से आने वाले समय में यात्रियों को सस्ते टिकट की उम्मीद भी जगी है।
ये फ्लाइटें पांच से हो रही हैं शुरू
एयर एशिया की लखनऊ से दिल्ली की फ्लाइट सुबह 9.05 बजे, रात 8.40 और 11.45 बजे उड़ान भरेगी। इसका किराया 4103 रुपये है। दिल्ली से लखनऊ के लिए सुबह 7.20 बजे, दोपहर एक बजे व रात 10.15 बजे फ्लाइट मिलेगी, जिनका किराया 4064 रुपये है। वहीं, लखनऊ से बंगलुरु की फ्लाइट शाम 4.55 बजे उड़ान भरेगी, जिसका किराया 7673 रुपये है। बंगलुरु से दोपहर दो बजे उड़ान भरकर शाम 4.25 बजे फ्लाइट अमौसी पहुंचेगी। इसका किराया 7685 रुपये है। गोवा के लिए पांच फ्लाइटें हैं। इनमें सुबह 9.05 बजे रवाना होकर दोपहर 1.15 बजे तथा दोपहर 2.50 बजे टेकऑफ कर शाम 5.15 बजे गोवा पहुंचने वाली सीधी उड़ानें हैं। इनका किराया 9144 रुपये है। वहीं, गोवा से शाम 5.45 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट रात 8.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसका किराया 7715 रुपये है। इसके अलावा तीन कनेक्टिंग फ्लाइटें हैं।
मुंबई की फ्लाइट का किराया 6098 रुपये
एयरलाइन सितंबर से मुंबई की फ्लाइट शुरू करेगी। यह अमौसी एयरपोर्ट से शाम 4.05 बजे उड़ान भरेगी, जिसका किराया 6098 रुपये रखा गया है। वहीं, मुंबई से दोपहर 1.20 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट का किराया 5523 रुपये है। लखनऊ से कोलकाता की उड़ान सुबह 10.50 बजे रवाना होगी, जिसका किराया 6098 रुपये है। कोलकाता से सुबह 8.40 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट का किराया 6581 रुपये है।