{"_id":"5f2ba4f28ebc3e4adb1991d3","slug":"aimplb-deleted-the-tweet-about-babri-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने डिलीट किया ट्वीट, विवादित ढांचे को बताया था मस्जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने डिलीट किया ट्वीट, विवादित ढांचे को बताया था मस्जिद
Fri, 07 Aug 2020 01:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अयोध्या में भूमि पूजन से पहले किए गए ट्वीट को अपने ट्विटर अकाउंट से हटा लिया है और इस पर सफाई भी दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, भूमि पूजन के पहले पर्सनल लॉ बोर्ड के अकाउंट से ट्वीट किया गया था कि बाबरी मस्जिद थी और हमेशा ही मस्जिद रहेगी। अन्यायपूर्ण, दमनकारी, शर्मनाक और बहुसंख्यक तुष्टिकरण के आधार पर लिया गया फैसला इसे नहीं बदल सकता है। दुखी होने की जरूरत नहीं है कोई भी स्थिति हमेशा के लिए नहीं रहती है।
विज्ञापन
बता दें कि बोर्ड के इस ट्वीट को सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या पर आए फैसले की अवमानना करार दिया गया। जिस पर बोर्ड ने ट्वीट हटा लिया। बोर्ड के सचिव व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी ने सफाई देते हुए कहा कि हमने बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी से इस पर बात की और ट्वीट हटा लिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले वर्ष 9 नवंबर को अयोध्या मुद्दे पर आए फैसले के बाद 5 अगस्त को अयोध्या में भूमिपूजन किया गया। जिस पर कुछ कट्टरपंथी तत्वों ने बयानबाजी की थी। बोर्ड ने ट्वीट हटाकर खुद को बयानबाजी से अलग कर लिया।