फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AIIMS inaugurated today, preparations complete

Lucknow News: एम्स का लोकार्पण आज, तैयारी पूरी

Sat, 24 Feb 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 24 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
AIIMS inaugurated today, preparations complete
रायबरेली। प्रदेश का पहला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) 25 फरवरी को जनता को समर्पित हो जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से गुजरात के राजकोट से एम्स का लोकार्पण शाम चार बजे करेंगे। वे एम्स परिसर में बनने वाले 100 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर एम्स में तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण के दौरान एम्स में मौजूद रहेंगे। वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्र व राज्य के कई मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

एम्स में रविवार को अपराह्न चार बजे से लोकार्पण कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए शनिवार को जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तैयारियों और सुरक्षा में जुटे रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न 3:50 बजे एम्स पहुंच जाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय चिकित्सा एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एसके बघेल, प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्यमंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश के कई और कैबिनेट व राज्यमंत्रियों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एम्स के अधिशासी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकार्पण, शिलान्यास के साथ ही मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त के साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले मंत्रियों, नेताओं और नागरिकों का स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे एम्स में रहेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 फरवरी को एम्स में दो घंटे रहेंगे। तय कार्यक्रम के तहत वे अपराह्न 3:50 बजे हेलीकॉप्टर से एम्स परिसर में बनाए गए हेलिपैड पर उतरेंगे। 3:55 बजे सभास्थल पर पहुंचेंगे। अपराह्न चार बजे के बाद गुजरात के राजकोट से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स का लोकार्पण और क्रिटिकल केयर ब्लॉक के शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री चार बजे से शाम 5:50 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे जनसभा को भी कार्यक्रम स्थल पर ही संबोधित करेंगे। 5:55 बजे हेलिपैड पर पहुंचने के बाद वापस लौटेंगे।

15 स्टॉल पर मिलेंगी 13 विभाग की योजनाएं
एम्स के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुयश सिंह ने बताया कि एम्स में आने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 15 स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, दिव्यांगजन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, डूडा, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, महिला कल्याण, बैंकिंग, जलशक्ति विभाग और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से लोगों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

11 साल में इस तरह बढ़ा एम्स
एम्स का शिलान्यास 8 अक्तूबर 2013
ओपीडी शुरू 13 अगस्त 2018
एमबीबीएस की पढ़ाई 30 अगस्त 2019
300 हॉस्पिटल शुरू 9 जुलाई 2021
पीजी की पढ़ाई शुरू जुलाई 2022
अमृत फार्मेसी शुरू 26 सितंबर 2022
एम्स में 100 बेड बढ़े 16 दिसंबर 2022
ओपेन हॉर्ट सर्जरी शुरू 7 फरवरी 2023
आपातकालीन सेवा शुरू 26 जुलाई 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed