{"_id":"6599a1ba2f3bed2a5f0a87a4","slug":"aiims-emergency-beds-increased-now-surgery-will-be-done-24-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1033-9111-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एम्स की इमरजेंसी में बढ़े बेड, अब 24 घंटे होगी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एम्स की इमरजेंसी में बढ़े बेड, अब 24 घंटे होगी सर्जरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नए साल में मरीजों के लिए सहूलियतें बढ़ना शुरू हो गई हैं। अब इमरजेंसी में बेडों की संख्या बढ़ाकर 40 कर दी गई है। 26 जनवरी से 40 बेडों पर मरीजों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जाएगा। साथ ही 24 घंटे सर्जरी की सुविधा भी मिलेगी। इमरजेंसी के एक ऑपरेशन थिएटर समेत नौ ओटी अगले सप्ताह से काम करने शुरू कर देंगे।
अब तक मात्र तीन सामान्य ओटी संचालित हो रही थीं। इस वजह से मरीजों को ऑपरेशन कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब 40 से 50 मरीजों की सर्जरी रोजाना हो सकेगी। ओपीडी में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन का समय भी एक घंटा बढ़ा दिया गया है।
एम्स के अधिशासी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी के प्रयास से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। पिछली जुलाई में मरीजों को आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एम्स में 22 बेड की इमरजेंसी शुरू की गई थी। गंभीर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बेडों की संख्या कम होने के कारण गंभीर मरीजों को भर्ती करने में परेशानी होती थी। अब इमरजेंसी में बेडों की संख्या को बढ़ाकर 40 कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस के दिन से सभी बेडों पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
एम्स के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुयश सिंह ने बताया कि अब तक एम्स में तीन ऑपरेशन थिएटर ही संचालित हो रहे थे। ऐसे में मरीजों को सर्जरी कराने के लिए इंतजार करना पड़ता है। अगले सप्ताह से इमरजेंसी में भी ऑपरेशन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इससे मरीजों को 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा आठ अन्य ऑपरेशन थिएटरों को प्रभावी ढंग से शुरू किया जाएगा। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए पंजीयन का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना सुबह आठ से 11.30 बजे तक पंजीयन होगा। स्पेशल क्लीनिक के लिए दोपहर 12.30 से एक बजे तक पंजीयन होगा। शनिवार को पंजीयन सुबह आठ से 10.30 बजे तक होगा।
एम्स दिल्ली व एसजीपीजीआई से मिले असिस्टेंट प्रोफेसर
एम्स को दो नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। इसमें एम्स दिल्ली से डॉ. अभयराज और एसजीपीजीआई लखनऊ से डॉ. जैनब मेहंदी के मिलने के बाद इमरजेंसी में सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं। अब तक असिस्टेंट प्रोफेसर कम होने के कारण इमरजेंसी में बेडों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही थी। दोनों असिस्टेंट प्रोफेसरों को एम्स की इमरजेंसी में तैनात किया गया है।
बढ़ा रहे सुविधाएं
एम्स में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। 26 जनवरी से इमरजेंसी में 40 बेडों पर भर्ती के साथ इमरजेंसी के ऑपरेशन थिएटर को शुरू कराएंगे। नौ अन्य ऑपरेशन थिएटरों में भी अगले सप्ताह से ऑपरेशन होंगे। ओपीडी के मरीजों की सुविधा के लिए पंजीयन का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है।
-प्रो. अरविंद राजवंशी, अधिशासी निदेशक, एम्स