फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aided junior high school primary teachers got assurance

एडेड जूनियर हाई स्कूल के प्राइमरी शिक्षकों को मिला आश्वासन

Tue, 06 Apr 2021 01:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Apr 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Aided junior high school primary teachers got assurance
teacher - फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के एडेड जूनियर हाईस्कूलों से संबद्ध प्राइमरी प्रभाग को नए सिरे से अनुदानित करने के बजाय प्राइमरी प्रभाग में नियुक्त शिक्षकों को वेतन भुगतान का प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया है। उप्र. बेसिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष दुर्गाचरन सिन्हा ने बताया कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि प्राइमरी प्रभाग के शिक्षकों को वेतन भुगतान की अनुमति मिलने के बाद स्कूलों का स्थलीय, अभिलेखीय परीक्षण कराया जाएगा। इनमें नियुक्त बीएड योग्यताधारी शिक्षकों को 6 माह का ब्रिज कोर्स पूर्ण कराने का प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों के साथ बातचीत में सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में वर्ष 2008 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को विधिमान्य करने के लिए संशोधित सेवा नियमावली 2008 को 13 फरवरी, 1978 से प्रभावी करने का प्रस्ताव शासन को एक सप्ताह में भेजने का भी आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक गणेश कुमार, संघ के प्रबंधक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राम मोहन शुक्ल समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed