Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI will predict the chemical reaction in advance

Lucknow News: एआई पहले ही बता देगा रसायन की प्रतिक्रिया

Tue, 30 Dec 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
AI will predict the chemical reaction in advance
लखनऊ। आईआईटी बॉम्बे के रसायनशास्त्री प्रो. राघवन बी सुनोज के मुताबिक एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) का इस्तेमाल करके रासायनिक अभिक्रियाओं की सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है। प्रो. सनोज सोमवार को सीएसआईआर–केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार श्रृंखला के तहत आयोजित व्याख्यान में बोल रहे थे।
विज्ञापन


प्रो. सुनोज ने बताया कि किसी अणु की संरचना उसके रासायनिक गुणों और व्यवहार को निर्धारित करती है। एआई तकनीक उपलब्ध वैज्ञानिक डाटा के विश्लेषण से इन संबंधों को समझने में सहायक है। इन तकनीकों का इस्तेमाल दवा खोज, उत्प्रेरक विकास और सामग्री विज्ञान जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत हो रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. अरविंद के. क्षत्री ने व्याख्यान दिया। इसके बाद आयोजित संवाद सत्र में वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की निदेशक डॉ. राधा रंगराजन ने की। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रसायन और औषधि अनुसंधान के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल रहा है और भविष्य की स्वास्थ्य-देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर डॉ. प्रेम प्रकाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed