फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI makes photo of Tendue viral

Lucknow News: एआई से तेंदुए की फोटो बनाकर की वायरल

Fri, 26 Sep 2025 05:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:40 AM IST
सार

लखनऊ के कैंट क्षेत्र में एआई से बनाई गई तेंदुए की फोटो वायरल होने पर लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने जांच कर फोटो बनाने वाले युवक देवांश को पकड़ा और पुलिस को सौंपा। अफवाहों के कारण स्कूल भी बंद करना पड़ा।

विज्ञापन
AI makes photo of Tendue viral
वन ​िवभाग की टीम ने रुचि खंड के लोगों से भी तेंदुए को लेकर पूछताछ की।

विस्तार

लखनऊ। कैंट इलाके में तेंदुए की आशंका के बीच रुचिखंड निवासी देवांश ने बृहस्पतिवार को एआई से तेंदुए की फोटो बनाकर वायरल कर दी। इससे आशियाना थानाक्षेत्र के पांच इलाकों के लोग दहशत में आ गए। कॉम्बिंग व वायरल फोटो की जांच के बाद वनकर्मियों की टीम ने देवांश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। वन दरोगा की ओर से पुलिस को तहरीर भी दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शारदानगर क्षेत्र के रुचिखंड व आसपास की कॉलोनी के पांच स्थानों पर तेंदुए की आमद की फोटो बुधवार रात वायरल हुई। इसकी सूचना पर सक्रिय हुई वन विभाग की टीम ने रात में कॉम्बिंग के साथ बृहस्पतिवार सुबह कॉलोनी के लोगों से बात की। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन तेंदुए की आमद की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन


वायरल फोटो के आधार पर टीम ने देवांश को पकड़कर उसके मोबाइल की जांच की तो पता चला कि तेंदुए की फोटो एआई से बनाई गई हैं। वनकर्मियों की पूछताछ में उसने बताया कि हंसी-मजाक के लिए तेंदुए की एआई से बनाई फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दी थी। वन विभाग ने देवांश के बयान का वीडियो भी जारी किया। उधर, तेंदुए की दहशत के कारण एक स्कूल में छुट्टी भी कर दी गई थी। डीएफओ अवध वन प्रभाग लखनऊ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह फैलाने वालों की सूचना प्रशासन को देने के लिए कहा है। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैंट में तेंदुए को लेकर असमंजस में वन विभाग, पिंजरा लगाया

कैंट स्थित गन्ना अनुसंधान संस्थान की इक्षुपुरी कॉलोनी के सामने पांच दिन पहले दिखाई दिए तेंदुए को लेकर वनकर्मी अब भी असमंजस में हैं। हालांकि, क्षेत्र में न तो तेंदुए का कोई पगचिह्न मिला है और न ही वह किसी को दिखाई दिया है।

डीएफओ शितांशु पांडेय ने बताया कि पहले दिन मिले पगचिह्न की रिपोर्ट भी स्पष्ट नहीं है। फिशिंग कैट या अव्यस्क तेंदुए के पगचिह्न होने की संभावना है। लिहाजा क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। वन विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है। उन्हें अकेले या बिना किसी काम के बाहर न निकलने के लिए कहा जा रहा है। चार स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। बृहस्पतिवार को पिंजरा भी लगा दिया गया।

वन िवभाग की टीम ने रुचि खंड के लोगों से भी तेंदुए को लेकर पूछताछ की।

वन िवभाग की टीम ने रुचि खंड के लोगों से भी तेंदुए को लेकर पूछताछ की।

वन िवभाग की टीम ने रुचि खंड के लोगों से भी तेंदुए को लेकर पूछताछ की।

वन िवभाग की टीम ने रुचि खंड के लोगों से भी तेंदुए को लेकर पूछताछ की।

वन िवभाग की टीम ने रुचि खंड के लोगों से भी तेंदुए को लेकर पूछताछ की।

वन िवभाग की टीम ने रुचि खंड के लोगों से भी तेंदुए को लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed