फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI, Machine learning and data science seats will be increased in AKTU.

AKTU: एआई, मशीन लर्निंग और डाटा साइंस की बढ़ेंगी 10 हजार सीटें, संबद्ध संस्थानों की संख्या भी अधिक होगी

Sun, 10 Sep 2023 10:49 AM IST
ishwar ashish अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Sep 2023 10:49 AM IST
सार

एआई, मशीन लर्निंग और डाटा साइंस के लिए 85 संस्थानों में सीटें बढ़ेंगी और नई ब्रांच खुलेंगी। वहीं, संबद्ध संस्थानों की संख्या भी 770 से अधिक होगी।

विज्ञापन
AI, Machine learning and data science seats will be increased in AKTU.
- फोटो : social media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद एकेटीयू में संबद्धता व प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। विवि प्रशासन ने नए सत्र में 85 संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, डाटा साइंस आदि आधुनिक विषयों की नई ब्रांच व सीटें बढ़ाने को हरी झंडी दे दी है। इससे प्रदेश भर के इंजीनियरिंग संस्थानों में लगभग दस हजार सीटें बढ़ेंगी।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई संबद्धता समिति की बैठक में इस पर मुहर लगी है। समिति ने 90 संस्थानों के सीट वृद्धि, सीट कटौती व नई ब्रांच शुरू करने के आवेदनों के परीक्षण व स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अपनी संस्तुति दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव से खास बातचीत; उपचुनाव के नतीजे से लेकर 'INDIA' की रणनीति तक, जानें क्या-क्या बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी में हार के कारणों पर भाजपा ने किया मंथन, दारा सिंह के भविष्य को लेकर भी हुई चर्चा


प्रो. पांडेय ने बताया कि कई संस्थानों ने मौजूदा जरूरत के अनुरूप एआई, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, डाटा साइंस जैसे विषयों की पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। जरूरी परीक्षण के बाद इन्हें मंजूरी दे दी गई है। इनमें कई कॉलेजों ने नई शाखा शुरू की है तो कई ने पुरानी शाखा के स्थान पर इमर्जिंग एरिया (भावी तकनीक) से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति ली है।

इससे नए सत्र में प्रदेश में संबद्ध संस्थानों की संख्या 770 से अधिक हो जाएगी। विवि ने प्रवेश काउंसिलिंग का कार्यक्रम भी पहले ही जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed